देश-विदेश : छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। शनिवार सुबह सुकमा जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, सुकमा में 10 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। साथ ही, पड़ोसी बीजापुर जिले में भी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें 2 नक्सली मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि दोनों क्षेत्रों में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी थी और अभियान अभी भी चल रहा है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुकमा जिले के दक्षिणी जंगल में सुरक्षाकर्मियों का दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था और वहीं मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने कहा कि अब तक 10 से अधिक नक्सली मारे जा चुके हैं और आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी। बीजापुर में भी जिला रिजर्व गार्ड की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। वहां भी सुबह 5 बजे के आसपास मुठभेड़ हुई और 2 नक्सली ढेर हो गए।


