Hazaribagh : हजारीबाग जिले की उरीमारी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दशरथ मांझी के घर पर हुई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से देशी हथियार, कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। बताया गया कि 31 दिसंबर 2025 को उरीमारी थाना क्षेत्र में दशरथ मांझी के घर के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उरीमारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। बाद में राहुल दुबे…
Author: डेस्क एडिटर
Ranchi : रिम्स की जमीन पर अवैध कब्जा से जुड़े मामले की जांच एसीबी की टीम ने शुरू कर दी है।इस दौरान एसीबी की टीम ने बड़गाईं अंचल कार्यालय, रजिस्ट्री ऑफिस जाकर जांच की। जमीन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज टीम की ओर से मांगे गये। एसीबी अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जांच में आये तथ्यों और बयान के अलावा दस्तावेज के आधार पर संबंधित दोषी लोगों को चिह्नित किया जायेगा। इन दोषी लोगों की भागीदारी से ही रिम्स की अधिग्रहित जमीन का म्यूटेशन और रजिस्ट्री निजी लोगों के नाम पर हुई और जांच में आये तथ्यों के आधार पर आगे…
Ranchi : खूंटी जिले में सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने लोधामा कर्रा रोड पर रिंग रोड ब्रिज सीठियो में सड़क जाम कर दिया। सोमा मुंडा जी खूंटी के ही निवासी थे। ग्रामीणों का कहना है कि सोमा मुंडा की हत्या से आदिवासी समाज को गहरा नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में रोष और आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हत्यारों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाए और इस तरह की घटना दोबारा न हो। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमा मुंडा की मौत से आदिवासी समाज में शोक…
Ranchi : लालपुर में मून डिस्को बार के बाहर कार से कुचलकर युवक की हत्या मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना पर गठित पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनो मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. रांची पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेगी. मालूम हो कि चार जनवरी की रात करीब नौ बजे सत्यप्रकाश सिंह अपने भांजे अंकित कुमार सिंह और उसके दोस्तों के साथ मून डिस्को बार गए थे। रात करीब 12 बजे जब वे बार से बाहर निकले, तभी दूसरे समूह के…
Patna : राजधानी के सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। गुरुवार को कोर्ट प्रशासन को ईमेल के जरिए धमकी मिली, जिसमें कोर्ट परिसर में विस्फोट या हिंसक घटना की आशंका जताई गई थी। धमकी भरा ईमेल मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वकील, कर्मचारी और अन्य लोग तुरंत कोर्ट से बाहर निकलने लगे। कई वकील कोर्ट रूम और अपने चैंबर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। सूचना मिलते ही पुलिस और कोर्ट सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर को खाली कराया गया। सुरक्षा कारणों से प्रवेश और तलाशी व्यवस्था…
देश-विदेश: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोटों को लेकर ताजा स्थिति साफ की है। केंद्रीय बैंक के अनुसार, तीन साल पहले इन नोटों को वापस लेने की घोषणा के बाद अब तक करीब 98 प्रतिशत नोट RBI के पास लौट चुके हैं। इसके बावजूद कुछ नोट अभी भी लोगों के पास मौजूद हैं। RBI ने बताया कि 19 मई 2023 को जब 2000 रुपये के नोटों को धीरे-धीरे चलन से बाहर करने का फैसला लिया गया था, उस समय इन नोटों का कुल मूल्य करीब 3.56 लाख करोड़ रुपये था। वहीं, 31 दिसंबर 2025 तक यह राशि घटकर केवल 5,669…
Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के बड़ी गोरा रेल फाटक पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रहारगोरा से साकची जा रही भोले शंकर बस पीछे खड़ी एक स्कूटी पर चढ़ गई, जिससे स्कूटी चला रही 16 वर्षीय अंजली कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेल फाटक बंद होने के कारण बस सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान बस चालक और खलासी चाय पीने चले गए। आरोप है कि बस में न हैंड ब्रेक लगाया गया था और न ही बैक गियर, जिसके चलते ढलान की ओर बस लुढ़कने लगी और सीधे पीछे खड़ी स्कूटी को चपेट…
Ranchi : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले में जनवरी माह की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिले के कुल 2,50,309 लाभुकों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से 25 करोड़ 3 लाख 9 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। प्रत्येक लाभुक को 1-1 हजार रुपये की पेंशन राशि दी गई। योजना के अंतर्गत विभिन्न पेंशन स्कीमों में भुगतान इस प्रकार हुआ : मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना : 340 लाभुक एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना : 426 लाभुक मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना : 1,81,617 लाभुक मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित…
Ranchi : झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को शीर्ष अदालत ने खारिज कर दिया है। यह याचिका उन अभ्यर्थियों द्वारा दायर की गई थी, जिन्होंने परीक्षा में कथित पेपर लीक का आरोप लगाया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि… सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट पहले से ही इस मामले की निगरानी कर रहा है और उसने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति जारी रहेगी, जबकि पेपर लीक की जांच साथ-साथ होगी। इसलिए इस याचिका पर अलग से सुनवाई करने का कोई…
New Delhi : IRCTC घोटाले से जुड़े मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की याचिका पर सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी। लालू प्रसाद यादव ने निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनके खिलाफ आरोप तय किए गए थे। इससे पहले 13 अक्टूबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव को IRCTC घोटाले में…

