Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»हरमू नदी सफाई अभियान तेज, दूसरे दिन भी जेसीबी से गाद हटाने का काम जारी
झारखंड

हरमू नदी सफाई अभियान तेज, दूसरे दिन भी जेसीबी से गाद हटाने का काम जारी

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJanuary 5, 20263 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची ..रांची में हरमू नदी को प्रदूषण से मुक्त कर उसके अस्तित्व को बचाने के लिए रांची नगर निगम का विशेष सफाई अभियान दूसरे दिन भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहा। नगर निगम की टीम ने जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से नदी में जमी गाद, प्लास्टिक कचरा और अन्य अपशिष्ट हटाने का काम तेज कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान लगातार कई दिनों तक चलेगा और इसे किसी भी स्थिति में बीच में नहीं रोका जाएगा।

 

सफाई के साथ-साथ मुक्तिधाम पुल के दोनों ओर जाली लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है, ताकि लोग सीधे नदी में कचरा न फेंक सकें। इसके अलावा नदी किनारे चेतावनी और जागरूकता से जुड़े नोटिस बोर्ड लगाए जाएंगे, जिनमें कचरा फेंकने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी।

नगर निगम ने बताया कि सफाई कार्य पूरा होने के बाद भी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए अलग टीम गठित की जा रही है, जो समय-समय पर निरीक्षण कर नदी को दोबारा गंदा करने वालों पर कार्रवाई करेगी। आने वाले दिनों में नदी किनारे पौधारोपण और ब्यूटीफिकेशन का कार्य भी शुरू किया जाएगा, जिससे हरमू नदी के आसपास हरियाली और सौंदर्य बढ़ सके।

नगर आयुक्त ने कहा कि यह पूरा अभियान झारखंड हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रांची शहर की नदियों और जलाशयों में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चल रहा है। हरमू नदी के विभिन्न हिस्सों को चिन्हित कर चरणबद्ध तरीके से सभी इलाकों में साफ-सफाई की जाएगी।

इस दौरान हरमू नदी की चिन्हित जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की तैयारी है। नगर निगम ने ऐसे कई स्थानों को चिह्नित किया है, जहां अवैध निर्माण और कब्जे के कारण नदी का प्राकृतिक प्रवाह बाधित हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाए बिना नदी का संरक्षण संभव नहीं है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि हरमू नदी की स्थिति वर्षों से खराब है। पहले भी कई बार सफाई अभियान और टेंडर निकाले गए, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। लोगों का मानना है कि आसपास के नालों को सीधे नदी में जोड़ दिए जाने के कारण यह नदी अब नाले जैसी स्थिति में पहुंच गई है।

स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि सबसे पहले उन नालों को बंद किया जाए, जो सीधे हरमू नदी में गिर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक गंदे पानी का प्रवाह नहीं रुकेगा, तब तक सफाई का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा। साथ ही उन्होंने आम लोगों से भी नदी में कचरा न फेंकने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.