Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»अवैध संबंध के शक में की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
झारखंड

अवैध संबंध के शक में की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJanuary 4, 20262 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ममता कुमारी की हत्या उसके ही पति दिनेश्वर करमाली ने की थी। पुलिस के अनुसार, दिनेश्वर को शक था कि उसकी पत्नी का उसके भांजे सुदामा करमाली के साथ अवैध संबंध है। इसी शक में उसने हत्या की योजना बनाई। घटना 1 दिसंबर 2025 की दोपहर लगभग तीन बजे की है। अनगड़ा थाना को सूचना मिली कि एक घर में पति-पत्नी पर हमला हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो ममता कुमारी मृत पाई गई और दिनेश्वर घायल अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में दिनेश्वर ने आरोप भांजे पर लगाया, लेकिन आगे की जांच में असली हत्यारा स्वयं दिनेश्वर निकला।

ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पत्नी और भांजे के अवैध संबंध के शक में दिनेश्वर ने हत्या की योजना बनाई। हत्या के बाद उसने अपने गले पर चोट का नाटक कर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की। पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर आरोपी दिनेश्वर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दिनेश्वर ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि 1 दिसंबर को पत्नी से हुई बहस के दौरान उसने गुस्से में सब्जी काटने वाले हथियार से हमला किया। पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.