यूपी। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां प्रेमी को फोन कर प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया. फिर किया ऐसा कांड कि युवक पहुंचा अस्पताल।
ये है पूरा मामला
कोतवाली थाना इलाके का रहने वाला युवक मेहरावल क्षेत्र की रहने वाली युवती से प्यार करता है. युवती भी युवक को प्यार करती है. बताया जा रहा है कि दोनों में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है. 30 जून को रात 10 बजे युवती ने फोन कर युवक को मिलने के लिए बुलाया. युवक की मां के अनुसार जब वो पहुंचा तो काफी देर बात दोनों में कुछ बात हुई।
युवक की हालत अब स्थिर है:डॉ सिराज
डॉक्टर सिराज अहमद के मुताबिक युवक जब आया तो उसे गुप्तांग से खून बह रहा था. युवक की हालत अब स्थिर है. डॉक्टर सिराज अहमद के मुताबिक गुप्तांग पर धारदार हथियार जैसे ब्लेड वगैरह से प्रहार किया गया है. गुप्तांग पर कई कट लगा है.


