Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»बहरागोड़ा में प्रोपलीन गैस रिसाव मामला :स्थिति नियंत्रण में, आवागमन सामान्य करने में जुटा है प्रशासन
#Trending

बहरागोड़ा में प्रोपलीन गैस रिसाव मामला :स्थिति नियंत्रण में, आवागमन सामान्य करने में जुटा है प्रशासन

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 2, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा-बारिपदा मार्ग स्थित जामशोला के समीप प्रोपलीन गैस टैंकर में रिसाव मामले में स्थिति सामान्य होने लगी है। विशेषज्ञों की देखरेख में गैस रिसाव को नियंत्रित कर क्षतिग्रस्त टैंकर से गैस को सुरक्षित तरीका से एक अन्य वाहन में स्थानांतरित किया गया, जिसे गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन सामान्य रूप से बहाल किया जा रहा है।

पूरे मामले पर डीसी ख़ुद रख रहे है नज़र

डीसी कर्ण सत्यार्थी ने राहत एवं बचाव कार्य में तत्परता और समन्वय के लिए विशेषज्ञों की टीम, एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, स्थानीय ग्रामीणों एवं जिला प्रशासन व पुलिस पदाधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी टीमों की त्वरित प्रतिक्रिया से संभावित खतरे को सफलतापूर्वक टाला जा सका l

मथुरा से पारादीप जाने के क्रम में जामशोला में गैस टैंकर में होने लगा था रिसाव

बता दें कि बहरागोड़ा थाना अंतर्गत कोलकाता – मुंबई सड़क पर बेला और गम्हरिया के बीच गैस टैंकर में लीकेज की घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ था l उक्त सड़क पर आवागमन को पूरी तरह से प्रशासन की ओर से बंद कर दिया गया है l बहरागोड़ा के बीडीओ ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है l अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला की ओर से धारा 144 लागू किया गया l ज्वलनशील पदार्थ लेकर आवागमन करने पर पूर्णता रोक लगाई गई है l उक्त घटना के फल स्वरुप कोलकाता मुंबई और उड़ीसा से रांची की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह से जाम है l प्रशासन की ओर से दमकल की गाड़ियों को तैनात किया गया है l वर्ष 2009 में तत्कालीन nh33 पर श्याम सुंदरपुर थाना से थोड़ी दूर पर गैस टैंकर में लीकेज की घटना हुई थी l उक्त घटना में चालक समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी l उसे तरह की घटना की पूर्णरवृति ना हो इसके लिए प्रशासन आवश्यक प्रयास करने में लगी है।

सड़क के दोनों ओर है पेट्रोल पंप

इस क्रम में महत्वपूर्ण बात यह भी है कि घटनास्थल से 200 मी आगे और पीछे रिलायंस और इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप स्थित है जो चिंता का विषय है l गेल इंडिया जमशेदपुर यूनिट और बालेश्वर की टीम मौके पर मौजूद है l अभी तक गैस का लीकेज जारी है l यह टैंकर मथुरा से गैस लोड कर पारादीप ले जाया जा रहा था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.