रामगढ़। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर मंगलवार को डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने जिला समाहरणालय के सभागार में समीक्षा बैठक किया। इस दौरान सर्वप्रथम डीसी सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग की पूर्व में हुई समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। बैठक में डीसी ने सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि से मरीजो को रेफर किए जाने संबंधित मामलों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बिना किसी वैध कारण के किसी भी मरीज को रेफर नहीं करने का निर्देश दिया। डीसी ने…
Author: खबरबोल एडिटर
गिददी। सीबीआई के द्वारा सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के गिद्दी ‘ए’ कोलियरी रोड सेल में भ्रष्टाचार मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है. इसे लेकर गिद्दी ‘ए’कोलियरी के एक डिस्पैच सह सुरक्षा अधिकारी, एक कांटा बाबू, एक क्लर्क समेत एक डीओ होल्डर लिपटर को करीब चार माह चले जांच पड़ताल व पूछताछ के बाद अपने शिकंजे में लिया है। सूत्रों की हवाले से खबर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोलयरी गिद्दी ‘ए’ लोकल सेल भ्रष्टाचार में सीसीएल के डिस्पैच ऑफिसर सह सुरक्षा अधिकारी अयोध्या करमाली, कांटा बाबू प्रकाश महली, लिपिक रुपेश कुमार उर्फ मुकेश, डीओ होल्डर लिपटर विजय सिंह…
कुजू। गत 31 मार्च को सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक संदीप कुमार पटेल का सोमवार की अहले सुबह रिम्स, रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। संदीप कुमार पटेल मुरपा, (कुजू) के निवासी है। जो कोडरमा में शिक्षक के रूप में पदस्थापित थे। शिक्षक की निधन की खबर के बाद मुरपा के ग्रामीणों सहित कोयलांचल कुजू के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। साथ ही, कई शिक्षाविदों और ग्रामीणों ने भी उनके आवास जाकर निधन पर शोक प्रकट किया है। ज्ञात हो कि 31 मार्च को आरा रोड स्थित सरना स्थल के समीप वाहन दुर्घटना में संदीप पटेल…
राज्य ब्यूरो पटना। बिहार में वोटर लिस्ट की समीक्षा के दौरान विदेशी नागरिकों के नाम सामने आने पर सियासी घमासान मच गया है. विपक्ष ने चुनाव आयोग और सरकार पर पक्षपात और लोकतंत्र से खिलवाड़ का आरोप लगाया है। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. चुनाव आयोग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने दावा किया है कि SIR के दौरान घर-घर जाकर सर्वे करने वाले बीएलओ यानी बूथ लेवल ऑफिसर को बड़ी संख्या में ऐसे लोग मिले हैं जो नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार से अवैध…
हर मुकाबला है खुद को बेहतर साबित करने का बेहतर मौक़ा: संजीव बेदिया रामगढ़। राधा गोविंद विश्वविद्यालय के खेल मैदान में चल रहे सीबीएसई क्लस्टर-3 फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार को कुल 14 मैच खेले गए। खिलाड़ियों ने जबरदस्त रणनीति, तेजी और तालमेल का प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी संजीव बेदिया ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आपकी मेहनत ही आपकी पहचान है संजीव बेदिया ने कहा कि आपकी मेहनत ही आपकी पहचान है, खेलो ऐसा कि इतिहास बन जाए । हर मुकाबला है खुद को साबित करने…
रोटरी का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सेवा करना है:संजीव ठाकुर रामगढ़। रोटरी रामगढ़ सिटी का 8वां पदस्थापना समारोह रविवार को होटल लामैरिटल के सभागार में आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पीडीजी रोटेरियन संजीव ठाकुर, रीजनल डायरेक्टर रोटेरियन विवेक अग्रवाल, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन धीरज सिंह सहित अन्य ने संयुक्त रूप से गणेश वंदना के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पीडीजी संजीव ठाकुर ने नव निर्वाचित टीम को शपथ दिलाई। समारोह का संचालन चार्टर प्रेसिडेंट उमेश राजगढ़िया एवं निधि चौधरी ने संयुक्त रूप से…
टाटा स्टील की कोचिंग से मिली प्रेरणा, कॉन्ट्रैक्ट वर्कर का भी किया काम रामगढ़। जिले का निकेतन युवा वैज्ञानिक के रूप में जिले का नाम रोशन करेगा। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, मुंबई में उसने नौकरी हासिल की और जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया। वेस्ट बोकारो क्षेत्र के बड़गांव का रहने वाला 25 वर्षीय निकेतन ने वह किया जो आज की युवा पीढ़ी को नई दिशा दिख रही है। निकेतन ने 2016 में मैट्रिक की परीक्षा पास की थी निकेतन ने 2016 में मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। लेकिन इस परीक्षा से पहले टाटा स्टील फाउंडेशन…
मोहर्रम के जुलूस में सुलेशन का नशा करना सउद को पड़ा महंगा रामगढ़/बरकाकाना। जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस के दौरान सुलेशन का नशा करना एक 24 वर्षीय युवक सउद को महंगा पड़ गया। उसके मौसेरे भाई ने ही दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या भी टर्बो गाड़ी के लिए हुई थी हत्या भी टर्बो गाड़ी के लिए हुई थी। इस मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और एक हत्यारे पीरी बस्ती निवासी आफताब अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी…
रामगढ़। छावनी परिषद का नगर परिषद में विलय को लेकर बनी अंतर विभागीय कमेटी अपने निर्णय पर पहुंच चुकी है। सभी विभागों को मिलाकर बनाई गई कमेटी ने अपने स्तर से रिपोर्ट प्रस्तुत कर दिए हैं। जल्द ही राज्य सरकार को यह रिपोर्ट सौंप दी जाएगी जल्द ही राज्य सरकार को यह रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि अब अंतर विभागीय कमेटी की कोई बैठक नहीं होगी। रक्षा मंत्रालय द्वारा बताए गए शर्तों के आधार पर राज्य सरकार इसका विलय स्वीकार कर लेगी। रामगढ़ छावनी परिषद के आम नागरिकों के बीच पिछले दो वर्षों से यह…
जिला समाहरणालय के सभागार में दिशा की बैठक आयोजित, एक्शन में दिखे एमपी मनीष जायसवाल रामगढ़। शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की योजनाओं में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। जो योजनाएं संचालित हो रही हैं, उसे समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न करें। यह बातें सोमवार को समहरणालय सभागार में आयोजित दिशा की बैठक में सांसद मनीष जायसवाल ने कही। डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट को-ऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी (डीडीसीएमसी) की बैठक मैं सबसे पहले उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों पर हुए कार्यों के बारे में पूछा। क्रमवार समीक्षा करते हुए सांसद के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों को उनके क्षेत्र में संचालित पोटो हो खेल…

