जन मुद्दे पर पार्टी का क्लियर स्टैंड नहीं रहने के कारण नाराज थे विजय साहू पतरातू। आजसू नेता विजय साहू ने आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को पत्र प्रेषित किया है। जिसमें कहा है सुदेश महतो के मार्गदर्शन में 24 वर्षों से आजसू पार्टी के लिए बड़कागांव सहित रामगढ़ जिला में प्रखंड व जिला अध्यक्ष से लेकर पार्टी के महासचिव पद पर रह कर निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा की है। परंतु जिस सोच के साथ संगठन को लेकर मैं आगे बढ़ाया वह आज पूरा होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।…
Author: खबरबोल एडिटर
विशाल वासुदेवा अध्यक्ष पीएन तिवारी बने सचिव, समाजसेवा करना ही रोटेरियनों का धर्म, अपनी सहभागिता निभाए : मुकेश तनेजा रामगढ़। रोटरी रामगढ़ सेंट्रल के 16 वें पदस्थापना समारोह को लेकर शनिवार की देर शाम होटल सैनी के सभागार में समारोह का आयेाजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ डीजीएन मुकेश तनेजा , एमओसी विवेक अजमेरा सहित सहित रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व समारोह में आये अतिथियों का स्वागत पदाधिकारियों ने फूलों का गुच्छा व मोमेंटो देकर किया। समाजसेवा करना ही रोटेरियनों का धर्म, अपनी सहभागिता निभाए समारोह को संबोधित करते हुए डीजीएन…
रायपुर। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू निवासी प्रवीण कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में प्रवीण ने तेलंगाना के खिलाड़ी को शानदार अंदाज में हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को चौंकाया और झारखंड के लिए गौरव का क्षण लाया। झारखंड एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ने दी बधाई झारखंड एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ने प्रवीण कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। अध्यक्ष बी.सी. ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्ष बिनय सिन्हा…
एसपी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की दी जानकारी एक देसी कट्टा, दो गोली, दो मोटरसाइकिल और मोबाइल किया जप्त रामगढ़। पांडेय गिरोह के सक्रिय अपराधियों पर रामगढ़ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। भुरकुंडा जुबली कॉलेज में रंगदारी मांगने पहुंचे चार अपराधियों को पुलिस ने दबोचा है। उनके पास से एक देसी कट्टा, दो गोली, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल जप्त किया गया है। इस मामले की जानकारी शनिवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्दी ए मेन…
रामगढ़। झारखंड की महत्वपूर्ण पतरातू विद्युत ऊर्जा निगम लिमिटेड की अड़चन लगभग खत्म हो गई है। ग्रामीणों के साथ प्लांट प्रबंधन के संबंध बेहतर करने के लिए रामगढ़ जिला प्रशासन ने शनिवार को बेहद अहम बैठक की। इस बैठक में ग्रामीणों ने अपनी बातें रखी। जिस पर प्लांट प्रबंधन और जिला प्रशासन ने अपना पक्ष रखा। सहमति बनने के बाद पीवीयूएनएल का काम रसदा, बालकुदरा, जयनगर और गेगदा गांव में एक बार फिर से शुरू हो जाएगा। जमीन का सर्वे, भू अर्जन, नौकरी, ठेकेदारी, प्रदूषण, फसल क्षति, विस्थापित पहचान पत्र, सहकारी समिति निर्माण जैसे मुद्दे पर गंभीरता पूर्वक चर्चा हुई…
देसी कट्टा लेकर रांची रोड रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा था अपराधी रामगढ़। शहर में चोरी और छिंतई की वारदातों से आतंक मचाने वाला कोढ़ा गैंग का पर्दाफाश हो गया है। रामगढ़ थाना प्रभारी डॉ पीके सिंह ने प्रसिद्ध कोढ़ा गैंग के सरगना रामकुमार यादव उर्फ अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह अपने एक साथी के साथ रांची रोड रेलवे स्टेशन पर किसी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था। इसी दौरान उसे गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही। इस मामले की जानकारी शनिवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कोढ़ा…
रामगढ़। साइबर क्रिमिनल्स फोन पर ही लोगों को अपने मायाजाल में फंसा कर उनकी गाढ़ी कमाई ठग रहे हैं। देशभर में ऐसे ठगों से बचने के लिए लगातार जागरूकता अभियान भी चल रहा है। इसके बावजूद लोग साइबर क्रिमिनल्स के झांसे में आ रहे हैं। रामगढ़ में एक बार फिर साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। इंश्योरेंस फेल होने का झांसा देकर किया ठगी यहां इंश्योरेंस फेल होने का झांसा देकर साइबर क्रिमिनल्स ने 5.21 लाख रुपए ठग लिए। इस मामले में बरकाकाना ओपी क्षेत्र के नया नगर निवासी मिथिलेश विश्वकर्मा पिता स्वर्गीय परीखा मिस्त्री ने रामगढ़…
पटना। पारस अस्पताल में हुई चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड को लेकर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. इस मामले में पटना पुलिस और बिहार STF की संयुक्त टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए लोग शेरू सिंह गैंग से ताल्लुक रखते हैं। बंगाल में छापेमारी, शूटर गिरफ्तार मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, बिहार पुलिस की टीम ने शेरू सिंह की आपराधिक गतिविधियों की कड़ियां जोड़ते हुए पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में दबिश…
रांची। एक तेज़ रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार (गाड़ी संख्या JH01FT8365) जो रांची की ओर जा रही थी कार अचानक अनियंत्रित होकर काला माहादेव के समीप खेतों में जा घुसी और पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में केवल ड्राइवर ही सवार था, जो हादसे के वक्त नशे की हालत में था। इसी कारण वाहन पर से उसका नियंत्रण हट गया और गाड़ी सीधे खेतों में जा पलटी। ग्रामीणों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और ड्राइवर को गाड़ी…
रामगढ़। पतरातू प्रखंड के बलकुदरा, रसदा और जयनगर गांवों के रैयतों ने छाई डैम निर्माण को लेकर रैयत, प्रबंधन और प्रशासन सामने सामने हो गया है। कुछ देर के लिए टकराव की स्थिति बनी रही। लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। जमीन नहीं देने पर अड़े रैयत, वार्ता पर सहमति बनी हजारों की संख्या में जुटे ग्रामीण महिला-पुरुषों में काफी आक्रोश देखने को मिला। एक ओर प्रबंधन और जिला प्रशासन निर्माण कार्य जारी रखने पर अड़े रहे, तो दूसरी ओर रैयत अपनी पुश्तैनी जमीन की रक्षा के लिए डटे रहे। तनावपूर्ण माहौल के बीच दोनों पक्षों के…

