रांची। रांची में बड़े पैमाने पर थानेदार का तबादला किया गया है. एसएसपी ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. डीबीसी शाखा में तैनात गगन कुमार ठाकुर मुरी ओपी का जिम्मा दिया गया है. वही अभिषेक राय को खेलगॉव थाना प्रभारी, अभिषेक कुमार-2 को लापुंग थाना प्रभारी, प्रवीण कुमार-2 नगड़ी थाना प्रभारी, प्रवीण कु० मोदी को तमाड़ थाना प्रभारी, सिद्धांत को ठाकुरगॉव थाना प्रभारी, गणेश यादव को विधानसभा थाना प्रभारी, दीपक नारायण सिंह को पुन्दाग ओपी प्रभारी, सुजीत कु० उरॉव दलादली टीओपी प्रभारी, प्रेम प्रदीप कुमार सोनाहातु थाना प्रभारी, सचिन कु० मिश्रा सिकदरी थाना प्रभारी बनाया गया है. वही…
Author: खबरबोल एडिटर
रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति ने माया टुंगरी पहाड़ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, फलदार पौधों का हुआ रोपण रामगढ़। सामाजिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति (RBSS) के द्वारा नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से माया टुंगरी पहाड़ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल रामगढ़ विधानसभा के रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध माया टुंगरी पहाड़ रहा, जहां समिति के सदस्यों ने मिलकर अनेक फलदार वृक्षों के पौधे रोपे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनंजय कुमार पुटूस थे मुख्य अतिथि धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि पेड़ लगाना केवल प्रकृति की सेवा नहीं, बल्कि आने…
तीन लोगों ने मिलकर दिया था घटना को अंजाम : एसपी रामगढ़। जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत पीरी गांव में 24 वर्षीय युवक सउद की हत्या कांड से पर्दा उठ गया है। चाकू से हमला करने के बाद गला रेतने वाला अपराधी एबाद अपने सहयोगी अशफाक के साथ गिरफ्तार हो गया है। गुरुवार को इस मामले की जानकारी रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि गला रेतने वाला दुड़गी बस्ती निवासी एबाद उर्फ आबाद और रांची जिला के ओरमांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत ईरबा गांव निवासी अशफाक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया…
रामगढ़। आधारभूत संरचनाओं, एफआरए, भूअर्जन एवं विभिन्न परियोजनाओं को लेकर गुरुवार को डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने जिला समाहरणालय के सभागार में समीक्षा बैठक कर कई निर्देश दिए। सर्व प्रथम डीसी ने भारतमाला परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग 33, रेलवे सहित अन्य सड़क निर्माण संबंधित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में डीसी ने पैकेजवार मुआवजा भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान डीसी ने कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया। वही, संबंधित क्षेत्रों के अंचल अधिकारियों को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया संबंधित ग्राम सभा के आयोजन सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। लंबित मामलों…
ट्रैक्टर और नगद के लालच में फंसी युवती, दो जीजा जी के गवां दिए दो लाख रामगढ़। साइबर क्रिमिनल्स लोगों को झांसा देकर मोटी रकम की ठगी कर रहे हैं। रामगढ़ में एक 20 वर्षीया युवती को ट्रैक्टर और नगद का लालच दिया गया। इस लालच में फंसी युवती ने खुद के साथ-साथ अपने दो-दो जीजा जी के पैसे भी गवां दिए। लालच में फांसी युवती ने 2 लाख से अधिक की रकम साइबर क्रिमिनल को ट्रांसफर कर दिया। इस मामले में युवती रूपा कुमारी के द्वारा रामगढ़ साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रजरप्पा थाना क्षेत्र के…
पटना। राजा बाजार अवस्थित बिहार के निजी क्षेत्र के बड़े हॉस्पिटल पारस से बड़ी घटना की खबर आ रही है। हथियारबंद अपराधियों ने अस्पताल में घुसकर मरीज की हत्या कर दिया। मिल रही सूचना के अनुसार मृतक चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और हत्या के एक मामले में बेऊर जेल में बंद था गंभीर रूप से बीमार होने के बाद उसे पारस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। 4 अपराधी हथियारों से लैस होकर अस्पताल पहुंचे आज सुबह 4 अपराधी हथियारों से लैस होकर अस्पताल के सेकंड फ्लोर पर पहुंचे और तमाम सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखते…
रामगढ़। सरकार की नई उत्पाद नीति को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह सितंबर से मार्च 2026 तक के लिए 42 दुकानों के लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। इस बार उत्पाद विभाग ने बरलंगा को भी इस सूची में शामिल कर लिया है। इससे पहले कभी भी बरलंगा में शराब की दुकान नहीं थी। इस इलाके के लोग शराब खरीदने के लिए गोला प्रखंड मुख्यालय या रांची जिला के सिल्ली इलाके में जाया करते थे। बरलंगा थाना क्षेत्र में दो दुकानें खोलने का निर्णय उत्पाद विभाग ने लिया है। सहायक उत्पाद…
बच्चों संग किया समय व्यतीत, दी शुभकामनाएं रामगढ़। डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने बुधवार को टायर मोड़ स्थित डिवाइन ओंकार मिशन संस्था द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने डिवाइन ओंकार मिशन के सचिव राजेश कुमार नागी से संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली। मौके पर उन्होंने विद्यालय के माध्यम से बच्चों को मिल रहे लाभ एवं विभिन्न सुविधाओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने डिवाइन ओंकार मिशन आवासीय विद्यालय के बच्चों के साथ समय व्यतीत किया एवं उन्हें विद्यालय के माध्यम से मिल रहे लाभ आदि की…
यूपी। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जो न केवल आपसी रिश्तों को शर्मसार कर रहा है बल्कि अमानवीय भी है. कहानी में पीड़ित पक्ष की तरफ से लगाए गए आरोप बेहद चौंकाने वाले हैं. मामला महज आरोपों तक ही सीमित नहीं है. इस घटना में पीड़ित पति ने तंग आकर अपनी जीवन लीला तक खत्म कर ली है। पत्नी के कारनामे से तंग आकर पति ने उठाया खौफनाक कदम 11 जुलाई की रात 11 बजे आसिफ ने सुसाइड कर लिया. इसके बाद उसके साथ हुई बर्बरता की कथित कहानी परत-दर-परत सामने आ गई. मामले…
रामगढ़ सदर के नए जिला उपाधीक्षक हरेचन्द्र महतो से मिली दुलमी पार्षद, क्षेत्र में स्वास्थ्य समस्याओं से कराया अवगत रजरप्पा। दुलमी प्रखंड निर्माण के बाद से प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा का घोर अभाव है। प्रखंड की जनता सिर्फ स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम के भरोसे चल रहा है। जल्द दुलमी प्रखंड में सरकारी डॉक्टर की व्यवस्था को लेकर दुलमी पार्षद प्रीति दीवान ने रामगढ़ सदर के नए जिला उपाधीक्षक हरेचन्द्र महतो से मंगलवार को मुलाकात की। इस दौरान दुलमी प्रखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चर्चा की। पार्षद ने कहा कि दुलमी प्रखंड के सभी पंचायत में उपस्वास्थ्य केंद्र की…

