रोटरी का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सेवा करना है:संजीव ठाकुर
रामगढ़। रोटरी रामगढ़ सिटी का 8वां पदस्थापना समारोह रविवार को होटल लामैरिटल के सभागार में आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पीडीजी रोटेरियन संजीव ठाकुर, रीजनल डायरेक्टर रोटेरियन विवेक अग्रवाल, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन धीरज सिंह सहित अन्य ने संयुक्त रूप से गणेश वंदना के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पीडीजी संजीव ठाकुर ने नव निर्वाचित टीम को शपथ दिलाई। समारोह का संचालन चार्टर प्रेसिडेंट उमेश राजगढ़िया एवं निधि चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।
जिम्मेदारी के साथ मुझे जो दायित्व मिला है उसे करूंगा निर्वहन:आदर्श
समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने कहा मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे नि:स्वार्थ भाव के साथ निर्वहन करूंगा। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों से इस नई जिम्मेदारी में सहयोग करने की अपील की है। वही, सचिव रोहित पंसारी ने कहा कि इस वर्ष रोटरी रामगढ़ सीटी नई उच्चाइयों को छुएगा।
रोटरी का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सेवा करना है:संजीव ठाकुर
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पीडीजी संजीव ठाकुर ने रोटरी के मूल्यों, उद्देश्यों तथा सामाजिक गतिविधियों, मानव सेवा में रोटेरियन के नैतिक जिम्मेदारियों के संबंध में प्रकाश डाला। उन्होंने रोटरी क्लब के कार्य और उद्देश्य के संबंध में कहा कि रोटरी का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सेवा करना है। जिसमें गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में काम किया जाता है। साथ ही रोटरी क्लब व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्यशालाओं, सेमिनारों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करते है। उन्होंने सामाजिक नैतिकता में किसी रोटेरियन के उत्तरदायित्व पर उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब नैतिकता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए काम करता है, जिससे ईमानदारी, निष्पक्षता और करुणा का भाव आता है
रोटरी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय समझ और शांति को बढ़ावा देने के लिए हम काम करते है, जिससे दुनिया भर में लोगों के बीच भाईचारा व संबंध मजबूत हों।
सेवा के क्षेत्र में हमने पोलियो उन्मूलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया
सेवा के क्षेत्र में हमने पोलियो उन्मूलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और इस कार्य में सक्रिय रूप से शामिल है। आज विश्व से पोलियो खत्म हो चुका है, किंतु दुर्भाग्य की बात ये है कि विश्व के दो देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अभी भी कुछ केस आ रहे है जिनके उन्मूलन हेतु रोटरी इंटरनेशनल दृढ़ संकल्पित हैं।
ये थे उपस्थित
मौके पर गोविंद मेवाड़, बिमल बुधिया, मुरारी अग्रवाल, अनूप सिंह, विजय मेवाड़, अनमोल सिंह, मनमोहन सिंह लाम्बा, पवन मार्वा, चैंबर अध्यक्ष मनजीत साहनी, क्लब के पूर्व अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, संदीप अग्रवाल, हरीश चौधरी, रवि अग्रवाल, अनिल गोयल, वरुण बगड़िया, दीपक अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, राजू अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, भरत गोयल, सुरेश अग्रवाल, किशन बंसल, डॉ राहुल बरेलिया, विकास अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, अजय अग्रवाल, पंकज जैन, मनोज मोदी, स्वाति पंसारी, श्वेता बगड़िया, अनिता राजगढ़िया, सुमन चौधरी, नीरू गोयल, प्रियंका अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, डॉ नीति बरेलिया, संतोष बंसल, दीपा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल उपस्थित थे।।


