Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रामगढ़»सीबीएसई फुटबॉल टूर्नामेंट क्लस्टर-3 के पांचवाँ दिन, खिलाड़ियों का जोरदार प्रदर्शन
रामगढ़

सीबीएसई फुटबॉल टूर्नामेंट क्लस्टर-3 के पांचवाँ दिन, खिलाड़ियों का जोरदार प्रदर्शन

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 15, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

हर मुकाबला है खुद को बेहतर साबित करने का बेहतर मौक़ा: संजीव बेदिया

रामगढ़। राधा गोविंद विश्वविद्यालय के खेल मैदान में चल रहे सीबीएसई क्लस्टर-3 फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार को कुल 14 मैच खेले गए। खिलाड़ियों ने जबरदस्त रणनीति, तेजी और तालमेल का प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी संजीव बेदिया ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

आपकी मेहनत ही आपकी पहचान है

संजीव बेदिया ने कहा कि आपकी मेहनत ही आपकी पहचान है, खेलो ऐसा कि इतिहास बन जाए । हर मुकाबला है खुद को साबित करने मौक़ा। मुख्य अतिथि राधा गोविंद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार मत मानो हर पल खुद को बेहतर बनाओ। इसके साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्य सभा सदस्य शिबू सोरेन के अस्वस्थ होने के कारण गंगाराम अस्पताल में इलाजरत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

शारीरिक गतिविधियां तनाव कम करने का एक बेहतरीन तरीका है

संस्था सचिव प्रियंका कुमारी ने भी सभी टीमों का हौंसला बढ़ाया और कहा कि शारीरिक गतिविधियां तनाव कम करने का एक बेहतरीन तरीका है। प्रमुख मुकाबलों में अंडर – 19 में मनन विद्या मंदिर स्कूल रांची बनाम होली क्रॉस स्कूल हजारीबाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए होली क्रॉस स्कूल ने 1-0 से जीत दर्ज की और फाइनल मैच में अपनी जगह बनाई। आखिरी मिनट में किया गया गोल निर्णायक साबित हुआ। वहीं विद्या भारती चिन्मया स्कूल और टेंडर हर्ट स्कूल रांची के बीच खेले गए मैच में विद्या भारती चिन्मया स्कूल ने मजबूत डिफेंस के साथ 1-0 से मुकाबला को जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। अंडर – 17 के सेमी फाइनल मैच में विद्या विहार रेसिडेंशियल स्कूल बनाम दयावती मोदी स्कूल तथा काशीडीह हाई स्कूल बनाम संत माइकल स्कूल पटना के बीच खेला गया। अंडर – 14 के सेमी फाइनल मैच विद्या निहार पूर्णिया बनाम दयावती मोदी स्कूल और संत माइकल स्कूल बनाम जीबी आरसी के बीच खेला गया।

कौन कौन थे उपस्थित

मौके पर राधा गोविंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ सुजीत कुमार मोहंती, राधा गोविंद विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो डॉ निर्मल कुमार मंडल, परीक्षा नियंत्रक प्रो डॉ अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, राधा गोविंद इंटर कॉलेज प्राचार्य सोमा पांडेय, डॉ संजय सिंह, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

18 हाथियों का तांडव, रातोंरात उजाड़ दी किसानों की फसल

January 10, 2026

रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

January 3, 2026

रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.