Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»रिश्तों की कत्ल: क्या एक टर्बों गाड़ी के लिए करना पड़ा मौसेरे भाई की हत्या, सनसनीखेज खुलासा, एसडीपीओ पतरातु ने सुलझाई गुत्थी, पढ़े खबर
#Trending

रिश्तों की कत्ल: क्या एक टर्बों गाड़ी के लिए करना पड़ा मौसेरे भाई की हत्या, सनसनीखेज खुलासा, एसडीपीओ पतरातु ने सुलझाई गुत्थी, पढ़े खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 15, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

मोहर्रम के जुलूस में सुलेशन का नशा करना सउद को पड़ा महंगा

रामगढ़/बरकाकाना। जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस के दौरान सुलेशन का नशा करना एक 24 वर्षीय युवक सउद को महंगा पड़ गया। उसके मौसेरे भाई ने ही दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या भी टर्बो गाड़ी के लिए हुई थी

हत्या भी टर्बो गाड़ी के लिए हुई थी। इस मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और एक हत्यारे पीरी बस्ती निवासी आफताब अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी

सोमवार को बरकाकाना ओपी में पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरकाकाना ओपी क्षेत्र के दुड़गी बस्ती निवासी सयूब अंसारी का 24 वर्षीय पुत्र सउद अंसारी 6 जुलाई की शाम से लापता था। 8 जुलाई को उन्होंने गुमशुदगी की सूचना थाने में दर्ज कराई। छानबीन के दौरान 11 जुलाई को पीरी बस्ती में अमान अंसारी के बंद पड़े चिमनी ईंट भट्ठा के डग से सउद की लाश बरामद हुई। जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि पीरी गांव के ही आफताब अंसारी और एबाद उर्फ आबाद अंसारी के द्वारा हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

टर्बो गाड़ी बनी हत्या की मुख्य वजह

गिरफ्तार आफताब ने पूछताछ के दौरान हत्या की मुख्य वजह का खुलासा किया। उसने पुलिस को बताया कि सउद के पास एक टर्बो गाड़ी थी, जिससे वह अपने जीवन का गुजारा करता था। उसके मौसेरे भाई एबाद उर्फ आबाद के द्वारा कई बार टर्बो गाड़ी को कटवाने के लिए उसे बोला गया था। यहां तक कि एक साथ मिलकर काम करने के लिए भी उसने ऑफर दिया। लेकिन सउद ने हर बार अपने मौसेरे भाई एबाद उर्फ आबाद को तवज्जो नहीं दी। इस बात का गुस्सा उसे काफी पहले से था। मोहर्रम के दिन एबाद उर्फ आबाद ने अपने दोस्त आफताब अंसारी के साथ मिलकर सउद को सुलेशन का नशा करने के लिए कहा। नशे की हालत में एबाद ने फिर से टर्बो गाड़ी को कटवाने की बात कही। जब सउद नहीं माना तो उन लोगों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। अंत में दोनों हाथापाई पर उतर आए। इस झगड़े के बीच आफताब अंसारी ने सउद को पकड़ा और एबाद में उसपर चाकू से हमला कर दिया। हत्या के बाद अमान अंसारी के बंद पड़े चिमनी ईंट भट्ठे के डग में लाश को छुपा दिया।

एबाद और आफताब दोनों जा चुके हैं पहले जेल

पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने बताया कि एबाद और आफताब दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं। वे दोनों एक साथ अमान अंसारी के ईंट भट्ठे में भी काम कर चुके हैं। उन दोनों की दोस्ती काफी पहले से थी। वारदात को अंजाम देने के अगले दिन एबाद और आफताब मिले थे। उन लोगों ने आपस में इस हत्या की घटना पर चर्चा भी की थी। फिलहाल एबाद फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

पत्रकारों पर हमले के विरोध में रामगढ़ में उग्र प्रदर्शन, मंत्री के खिलाफ फूटा आक्रोश, पत्रकार संस्कार और मर्यादा में बंधे होते हैं, संयम की परीक्षा ने ले मंत्री इरफान:बीरू कुमार

May 1, 2026

खनन विभाग में विधायक का भरोसेमंद चेहरा, भोला महतो बने प्रतिनिधि, मांडू की राजनीति में हलचल, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026

महायज्ञ में शामिल होने मांडू पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्य सरकार पर किया तीखा हमला, रामगढ़ और राज्य में कोयला तस्करी बेलगाम:आदित्य साहू, और क्या बोले आदित्य साहू, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.