कुजू। गत 31 मार्च को सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक संदीप कुमार पटेल का सोमवार की अहले सुबह रिम्स, रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। संदीप कुमार पटेल मुरपा, (कुजू) के निवासी है। जो कोडरमा में शिक्षक के रूप में पदस्थापित थे। शिक्षक की निधन की खबर के बाद मुरपा के ग्रामीणों सहित कोयलांचल कुजू के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। साथ ही, कई शिक्षाविदों और ग्रामीणों ने भी उनके आवास जाकर निधन पर शोक प्रकट किया है। ज्ञात हो कि 31 मार्च को आरा रोड स्थित सरना स्थल के समीप वाहन दुर्घटना में संदीप पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद से ही उनका इलाज रिम्स अस्पताल में चल रहा था। जहां सोमवार की सुबह उनका इलाज के दौरान मौत हो गई। संदीप कुमार पटेल कोडरमा जिला के सतगावां प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सरवहना में शिक्षक के पद में अपनी सेवा दे रहे थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी एक 12 वर्षीय पुत्र विकल्प पटेल और 9 वर्षीय पुत्री वैष्णवी पटेल सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका अंतिम संस्कार मुरपा स्थित चींटीदाह मुक्तिधाम में पुत्र विकल्प पटेल के हाथों किया गया। जहां काफी संख्या में शोक प्रकट करने वालों की भीड़ जुटी रही।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


