रामगढ़ सदर के नए जिला उपाधीक्षक हरेचन्द्र महतो से मिली दुलमी पार्षद, क्षेत्र में स्वास्थ्य समस्याओं से कराया अवगत
रजरप्पा। दुलमी प्रखंड निर्माण के बाद से प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा का घोर अभाव है। प्रखंड की जनता सिर्फ स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम के भरोसे चल रहा है। जल्द दुलमी प्रखंड में सरकारी डॉक्टर की व्यवस्था को लेकर दुलमी पार्षद प्रीति दीवान ने रामगढ़ सदर के नए जिला उपाधीक्षक हरेचन्द्र महतो से मंगलवार को मुलाकात की। इस दौरान दुलमी प्रखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर चर्चा की। पार्षद ने कहा कि दुलमी प्रखंड के सभी पंचायत में उपस्वास्थ्य केंद्र की निर्माण किया गया है। लेकिन केंद्र में सिर्फ एएनएम के भरोसा में चल रहा है। कोई भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या और दुर्घटना होने पर दुलमी की जनता को रामगढ़ पर निर्भर रहना -पड़ता है। अगर दुलमी प्रखंड में स – सरकारी डॉक्टर की व्यवस्था होती है तो प्रखंड की जनता को लाभ- मिलेगा। इस पर डीएस ने जल्द पहल करने का आश्वासन पार्षद को दिया गया।


