Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#ब्रेकिंग न्यूज़»सउद का हत्या मामले में दो और हत्यारा गिरफ्तार
#ब्रेकिंग न्यूज़

सउद का हत्या मामले में दो और हत्यारा गिरफ्तार

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 18, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

तीन लोगों ने मिलकर दिया था घटना को अंजाम : एसपी

रामगढ़। जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत पीरी गांव में 24 वर्षीय युवक सउद की हत्या कांड से पर्दा उठ गया है। चाकू से हमला करने के बाद गला रेतने वाला अपराधी एबाद अपने सहयोगी अशफाक के साथ गिरफ्तार हो गया है।

 

गुरुवार को इस मामले की जानकारी रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि गला रेतने वाला दुड़गी बस्ती निवासी एबाद उर्फ आबाद और रांची जिला के ओरमांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत ईरबा गांव निवासी अशफाक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में शामिल पीरी बस्ती निवासी आफताब अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। एसपी ने बताया कि मोहर्रम के दिन 6 जुलाई को आफताब, अशफाक और एबाद ने योजनाबद्ध तरीके से सउद को अपने जाल में फंसाया। पहले उसे सुलेशन का नशा करने का प्रलोभन दिया और साथ ले गए। पीरी बस्ती में ही कर्बला रोड के आगे पीरीटांड के समीप उन लोगों ने सुलेशन का नशा किया। फिर चारो वहां से कुछ दूर पर इमली पेड़ के नीचे बैठ गए। यहीं पर सउद और एबाद के बीच विवाद शुरू हुआ। एबाद लगातार सउद से टर्बो ट्रक कटवाने की बात कर रहा था और सउद इनकार कर रहा था। नशे की हालत में विवाद इतना बढ़ गया कि एबाद और आफताब ने मिलकर सउद पर चाकू से हमला कर दिया। फिर उसका गाल रेत दिया। उसके मरने के बाद अशफाक, एबाद और आफताब ने सउद की लाश को अमान अंसारी के बंद पड़े चिमनी ईंट भट्ठे में छुपा दिया।

हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद, खून से लथपथ कपड़े भी मिले

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। इसके अलावा खून से लथपथ कपड़ों को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। यहां तक कि मृतक सउद ने जो वारदात के दिन जूता पहना था, वह भी पुलिस को मिल गया है। सभी चीजों की फोरेंसिक जांच होगी और अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

छापामारी टीम में ये थे शामिल

छापामारी टीम में पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, आंचल पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, भुरकुंडा ओपी प्रभारी निर्भय कुमार गुप्ता, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, भदानीनगर ओपी प्रभारी ब्रह्मवर्त कुमार, बेसल थाना प्रभारी कैलाश कुमार, सब इंस्पेक्टर हरदुगन होरो सहित बरकाकाना ओपी के रिजर्व गार्ड शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

भारत पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है, दुश्मन के लिए हमेशा तैयार हैं नौसेना : नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

January 23, 2026

अवैध खनन पर आवाज उठाना पड़ा भारी, थाने में शिकायत, जेएलकेएम नेता रवि महतो को जान का खतरा, पढ़े पूरी खबर

January 15, 2026

राउरकेला में 9 सीटर विमान क्रैश, नौ लोग थे सवार

January 10, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.