रामगढ़। आधारभूत संरचनाओं, एफआरए, भूअर्जन एवं विभिन्न परियोजनाओं को लेकर गुरुवार को डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने जिला समाहरणालय के सभागार में समीक्षा बैठक कर कई निर्देश दिए।
सर्व प्रथम डीसी ने भारतमाला परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग 33, रेलवे सहित अन्य सड़क निर्माण संबंधित योजनाओं की समीक्षा के क्रम में डीसी ने पैकेजवार मुआवजा भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान डीसी ने कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया। वही, संबंधित क्षेत्रों के अंचल अधिकारियों को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया संबंधित ग्राम सभा के आयोजन सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
लंबित मामलों को जल्द से जल्द कार्रवाई कर निष्पादन करें
बैठक के दौरान डीसी ने पथ निर्माण विभाग, जुडको, पीवीयूएनएल, सहित अन्य परियोजनाओं के अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी लेने के उपरांत जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उनके निष्पादन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मामलों का ससमय निष्पादन करें
डीसी ने अंचलवार अंचल अधिकारियों से उनके उनके क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य मामलों के तहत हो कार्यों की जानकारी लेने के उपरांत मामलों पर कार्रवाई करते हुए ससमय उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया।
समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराए
समीक्षा के क्रम में डीसी ने सभी परियोजनाओं के अधिकारियों को किए जा रहे कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को नियमित रूप से अवगत कराने का निर्देश दिया।
बैठक में ये थे उपस्थित
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भूअर्जन पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, जिला स्तरीय अधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।


