रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति ने माया टुंगरी पहाड़ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, फलदार पौधों का हुआ रोपण
रामगढ़। सामाजिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति (RBSS) के द्वारा नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से माया टुंगरी पहाड़ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल रामगढ़ विधानसभा के रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध माया टुंगरी पहाड़ रहा, जहां समिति के सदस्यों ने मिलकर अनेक फलदार वृक्षों के पौधे रोपे।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनंजय कुमार पुटूस थे
मुख्य अतिथि धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि पेड़ लगाना केवल प्रकृति की सेवा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ भविष्य देने का संकल्प है। यदि हम आज वृक्ष लगाएंगे, तो कल यह आने वाली पीढ़ियों के लिए फल और छाया देंगे। इस दिशा में रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। श्री पुटूस ने आगे कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में हर नागरिक को एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से जुड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम का संचालन समिति के सक्रिय सदस्य अजय राम,पिंटू मालाकार,अमर बोदरा,श्रीधर सिंह,राम कुशवाहा,रघुवरन स्वामी,सिकंदर सोनी आदि उपस्थित हुए। रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी अन्य पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील स्थानों पर वृक्षारोपण करते हुए रामगढ़ को हरा-भरा और प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य करती रहेगी।


