रामगढ़। राधा गोविंद विश्वविद्यालय में गुरुवार को फैकेल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के तत्वाधान में एक दिवसीय मशीन लर्निंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान मानभूम महाविद्यालय के प्रो पल्लव कुमार दास ने कार्यशाला विशेषज्ञ के तौर पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने संबोधित करते हुए प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए अधिक से अधिक शोध पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। वही, सचिव प्रियंका कुमारी ने कार्यक्रम की सराहना कि और हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विभागाध्यक्ष डॉ अवनीश कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कार्यशाला के उद्देश्य एवं…
Author: खबरबोल एडिटर
रामगढ़। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने सदस्य नंद किशोर मेहता एवं लक्ष्मण यादव की उपस्थिति में गुरुवार को सर्किट हाउस में पिछड़ा वर्ग से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई। स्थल निरीक्षण कर डोर टू डोर सर्वे के तहत हुए कार्यों का लिया जायजा समीक्षा के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि जिले में पिछड़े वर्गों के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक स्थिति का अध्ययन करने के लिए टीम रामगढ़ आई है।बैठक के दौरान टीम ने जिले में संपन्न डोर टू डोर सर्वे, कार्यालय में आउटसोर्सिंग के माध्यम से हुई नियुक्ति में आरक्षण का लाभ व…
दुमका। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 24 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधान सभा क्षेत्र साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के बरमसिया पंचायत सचिव संतोष कुमार को 3,500 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव आवास योजना का जियोटैग करने के एवज में लाभुक से 7500 रुपये मांग रहा था जिसकी पहली किस्त के रूप में जैसे ही लाभुक ने 24 जुलाई को 3,500 रुपये दिया कि वहां घात लगाये एसीबी के अधिकारियों ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। एसीबी के एसपी ने इसकी पुष्टि की है एसीबी के एसपी ने इसकी पुष्टि की है।…
रामगढ़। डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने जिला वासियों को यह संदेश दिया है कि वे फर्स्ट एड के उन सभी तरीकों के बारे में जाने, जिससे एक जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सके। हादसे कहीं भी और कभी भी हो सकते हैं। लेकिन जो व्यक्ति फर्स्ट एड देना जानता है वही लोगों की मदद भी कर सकता है। पूरे जिले में सीपीआर का प्रशिक्षण लगातार दिया जाने वाला है। आम नागरिकों को जब भी और जहां भी मौका मिले वे इस प्रशिक्षण को जरूर प्राप्त करें।
जहरीले जीव के काटने से क्लास में बेहोश हुआ 12वीं का छात्र रामगढ़। डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने जब से पदभार ग्रहण किया है, वे मानवता को बचाने के लिए लगातार पहल कर रहे हैं। उनका मिशन है कि लोग आपातकाल में एक दूसरे की सहायता करें, ताकि उनका जीवन बचाया जा सके। गुरुवार को डीसी खुद मसीहा बनकर गांधी स्मारक 10 प्लस 2 उच्च विद्यालय पहुंचे और एक छात्र का जीवन उनकी पहल से ही बचाई जा सकी। क्लास में बेहोश हो रहे छात्र को डीसी ने खुद फर्स्ट एड देने का प्रयास किया। इसके बाद तत्काल अपनी…
रामगढ़। फोर व्हीलर पर घूमने वाले 25 लाख का टर्नओवर करने वाले और डुप्लीकेट राशन कार्ड बनाने वाले लोगों पर अब गाज गिरने वाली है। जिला आपूर्ति कार्यालय को धोखे में रखकर गलत तरीके से राशन कार्ड बनाने वाले लोग लोगों का नाम अब ऑनलाइन ही डिलीट कर दिया जाएगा। 66000 से भी अधिक लोग उठा रहे है राशन कार्ड का ग़लत फायदा जिले में ऐसे लोगों की संख्या 66000 से भी अधिक है इतनी बड़ी संख्या में लोग डीलर से राशन और आयुष्मान योजना का लाभ ले रहे हैं। सभी लोगों के घरों पर अब डॉलर और जनप्रतिनिधि पहुंचेंगे…
रामगढ़। शहर के मजदूर कैसे सड़कों पर रात गुजारते हैं और उन्हें बारिश के इस मौसम में कितना कष्ट झेलना पड़ रहा है, इसका अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है। रात के अंधेरे में मसीहा बनकर निकले रामगढ़ डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज इस समस्या से भी रूबरू हुए। वे अपने कार्यालय में तो आम लोगों को समस्या का समाधान करने का आश्वासन देते ही हैं। लेकिन रात के अंधेरे में उन्होंने उन लोगों की समस्याओं को सुना जो कभी समाहरणालय की सीढ़ियां नहीं चढ़ पाते। बुधवार को डीसी ने बताया कि वह अचानक जब रात में निकले तो सड़कों…
वरीय पदाधिकारियों ने किया राष्ट्रपति के रूट, कार्यक्रम स्थल, आवसान सहित अन्य तैयारियां का बारीकी से निरीक्षण धनबाद। डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी 1 अगस्त को आईआईटी आईएसएम में निर्धारित कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक रूट का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने एयरपोर्ट से निरीक्षण आरंभ किया। इसके बाद धैया, बरटांड, सिटी सेंटर चौक, लुबी सर्कुलर रोड, धनबाद सदर सीएचसी, रणधीर वर्मा चौक, जिला परिषद रोड, पुलिस लाइन होते आईआईटी आईएसएम पहुंची। आईआईटी आईएसएम में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद पुनः वहां से…
सफलता का श्रेय सास फुलकांति देवी और ससुर तुलसी महतो को दी रामगढ़। मुर्राम कला निवासी उर्मिला कुमारी ने एक बार फिर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उन्होंने दूसरी बार यूजीसी -नेट (जून 2025) परीक्षा में उत्तीर्ण कर सहायक प्राध्यापक पद के लिए अर्हता प्राप्त की है। वर्तमान में उर्मिला कुमारी राँची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में खोरठा विषय में डॉ. अवध बिहारी महतो के निर्देशन में पीएच.डी. शोधकार्य कर रही हैं। निरंतर परिश्रम, लगन और पारिवारिक सहयोग के बल पर उन्होंने यह सफलता अर्जित की है। इस उपलब्धि का श्रेय वे अपने सास फुलकांति देवी तथा…
रामगढ़। जिले में कोयला तस्करों के बाद अब बालू और पत्थर तस्करी करने वालों पर गाज गिरेगी। जिला प्रशासन ने तस्करों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई करने के लिए कमर कस लिया है। डीसी फ़ैज अक अहमद मुमताज ने बालू और पत्थर की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई के लिए सभी अंचल अधिकारी और सभी थाना प्रभारी को खुली छूट दे दी है। अब खनन विभाग के अलावा अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी भी सीधे गाड़ियों की जांच कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर उसे जप्त कर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सकते हैं। अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को बालू…

