जन मुद्दे पर पार्टी का क्लियर स्टैंड नहीं रहने के कारण नाराज थे विजय साहू
पतरातू। आजसू नेता विजय साहू ने आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को पत्र प्रेषित किया है। जिसमें कहा है सुदेश महतो के मार्गदर्शन में 24 वर्षों से आजसू पार्टी के लिए बड़कागांव सहित रामगढ़ जिला में प्रखंड व जिला अध्यक्ष से लेकर पार्टी के महासचिव पद पर रह कर निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा की है। परंतु जिस सोच के साथ संगठन को लेकर मैं आगे बढ़ाया वह आज पूरा होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। और पार्टी का जन मुद्दे पर पार्टी का क्लियर स्टैंड न रहने के कारण आजसू पार्टी से अलग होने का निर्णय लिया है। और प्राथमिक सदस्यता व सभी पद से त्यागपत्र दे रहा हूं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


