Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»रंगदारी मांगने जुबली कॉलेज पहुंचे पांडेय गिरोह के चार अपराधी, गिरफ्तार
#Trending

रंगदारी मांगने जुबली कॉलेज पहुंचे पांडेय गिरोह के चार अपराधी, गिरफ्तार

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 19, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

एसपी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की दी जानकारी

एक देसी कट्टा, दो गोली, दो मोटरसाइकिल और मोबाइल किया जप्त

रामगढ़। पांडेय गिरोह के सक्रिय अपराधियों पर रामगढ़ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। भुरकुंडा जुबली कॉलेज में रंगदारी मांगने पहुंचे चार अपराधियों को पुलिस ने दबोचा है। उनके पास से एक देसी कट्टा, दो गोली, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल जप्त किया गया है। इस मामले की जानकारी शनिवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्दी ए मेन गेट निवासी शुभम कुमार सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ चुसनी, धरम करमाली, विशाल सिंह उर्फ बाबू और टेहराटांड निवासी श्रवण कुमार गंझू शामिल हैं।

कॉलेज भवन निर्माण करा रहे मुंशी पर ताना बंदूक

एसपी अजय कुमार ने बताया कि पांडेय गिरोह के सदस्यों के द्वारा 9 जुलाई और 12 जुलाई को फोन कर रंगदारी मांगी गई थी। कॉलेज भवन निर्माण कार्य में लगे ठेकेदारों को लगातार रंगदारी के लिए फोन जा रहा था। जब ठेकेदार ने पैसे नहीं पहुंचाए, तो शुक्रवार को दिनदहाड़े गैंग के सदस्यों ने शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में दहशत फैलाने की कोशिश की। दो बाइक पर सवार चारों अपराधी जुबली कॉलेज पहुंचे। वहां बाउंड्री फांधकर वे अंदर घुसे। वहां उन्होंने मौजूद मुंशी पर कट्टा तान दिया। इस दौरान फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की।इसी बीच पुलिस को अपराधियों की सूचना मिली। तत्काल पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, भुरकुंडा थाना प्रभारी निर्भय कुमार गुप्ता, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा पूरी टीम के साथ वहां पहुंचे और अपराधियों को घेर लिया। अपराधियों ने भागने की नाकाम कोशिश भी की।

ओम प्रकाश साहू के निर्देश पर मांगी जा रही थी रंगदारी

गिरफ्तार शुभम, धरम, श्रवण और विशाल से पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान उन लोगों ने गिरोह के ओम प्रकाश साहू का नाम लिया। ओम प्रकाश साहू के निर्देश पर ही यह चारों रंगदारी लेने और दहशत फैलाने गए थे।

शुभम का रहा है आपराधिक इतिहास

गिरोह के सक्रिय सदस्य शुभम कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पिछले दो वर्षों से गिरोह के लिए सक्रिय रूप से कम कर रहा था। उसके खिलाफ गिद्दी थाने में ही चार मामले दर्ज हैं। इसके अलावा भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में भी दो मामले दर्ज हो गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.