घायल को गंभीर अवस्था मे इलाज के लिए भेजा धनबाद अस्पताल
वर्तमान मुखिया के पति है घायल शंकर, पुलिस छावनी मे तब्दील, क्षेत्र में तनाव
धनबाद। बाघमारा थाना क्षेत्र के फुलारीटाड़ डुमरा मोड़ बीसीसीएल बरोरा एरिया वन के क्षेत्रीय कार्यालय डुमरा मोड़ मे सोमवार की रात बाइक सवार ने मंदरा के पूर्व मुखिया शंकर बेलदार को गोली मार दी।जिसे स्थानीय लोगों ने उसे आनन फानन में इलाज के लिए धनबाद एसजेएस अस्पताल ले गए। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
अवैध कोयला तस्करी को लेकर दिया गया घटना को अंजाम!
क्षेत्र मे चर्चा है कि क्षेत्र मे अवैध कोयला कारोबार को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।इस घटना के बाद क्षेत्र मे हड़कंप मच गया।सूचना पाकर बाघमारा पुलिस सहित वरीय पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पहुंच मामले की छानबीन करने मे जुट गई है।यह क्षेत्र पुलिस छावनी मे तब्दील हो गया है।इस घटना के बाद क्षेत्र मे तनाव व्याप्त है।
अवैध खनन स्थल को लेकर चल रहा था विवाद!
बताया जा रहा है कि बाघमारा क्षेत्र के एक अवैध खनन स्थल पर अपना वर्चस्व जमाने को लेकर क्षेत्र मे तनाव चल रहा था।सोमवार को शंकर अपने सहयोगियों के साथ डुमरा मोड़ पर खड़ा था।जहां दो बाइक पर चार लोग सवार होकर आए।इसके बाद उसपर गोली चला दी। शंकर बेलदार क्षेत्र मे अवैध कोयला भट्ठा का.संचालन करता है।एक साल पूर्व भी कोयले के कारोबार मे दबिश बनाने को लेकर अपराधियों ने शंकर बेलदार के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं कुछ माह पूर्व बरोरा चेक पोस्ट के पास दो गुटों मे मारपीट हो गई थी। जहां एक गुट ने शंकर बेलदार के बेटे की पिटाई कर बूरी तरह घायल कर दिया था।शंकर बेलदार मंदरा पंचायत के पूर्व मुखिया व वर्तमान मुखिया के पति है।

घटनास्थल पहुंचे डीएसपी, मामले की जांच पड़ताल में जुटे
घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे धनबाद डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार, तोपचांची इंस्पेक्टर असीम कमल टोपनो, कतरास थाना प्रभारी आसित कुमार सिंह, बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार और बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि दो बाइकों पर सवार चार अपराधी डुमरा एरिया ऑफिस के पास पहुंचे।उनलोगों ने शंकर बेलदार को आवाज लगाई और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में शंकर को कमर और पैर में चार गोलियां लगी है।पुलिस ने मौके से दो खोखा बरामद किया है और घटनास्थल के आसपास सर्च अभियान जारी है। साथ ही एरिया गार्ड से पूछताछ की जा रही है।


