अध्यक्ष चिंतामणि पटेल व सचिव अरविंद कुमार महतो बने
रामगढ़। आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर श्री श्री महामाया मंदिर माया टुंगरी ट्रस्ट की बैठक रविवार को होटल सैनी के सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में पूजा आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही दुर्गा पूजा 2025 समिति का विस्तार किया गया। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष दामोदर महतो व संचालन ट्रस्ट के सचिव झलक देव महतो ने किया। बैठक में अध्यक्ष दामोदर महतो ने कहा कि इस बार ट्रस्ट का संकल्प है कि श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधा, स्वच्छता तथा सांस्कृतिक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में पूजा की तैयारियों से जुड़ी कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिनमें पंडाल निर्माण, सजावट, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, भक्ति संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रसाद वितरण की रूपरेखा शामिल रही।
अध्यक्ष चिंतामणि पटेल व सचिव अरविंद कुमार महतो बने
बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा 2025 पूजा समिति का विस्तार किया गया, जिसमें अध्यक्ष चिंतामणि पटेल, उपाध्यक्ष विजय कुमार कुशवाहा, सचिव अरविंद कुमार महतो, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार सोनू बनाए गए।
ये थे उपस्थित
मौके पर मुख्य रूप से ट्रस्ट के महेश कुमार, राजेश कुमार नागी (किटू), बैजनाथ महतो, दिनेश महतो, संतोष कुमार निराला, सोमनाथ महतो, शिव नारायण महतो, सुरेश महतो, शितल महतो, झरी महतो, महेश महतो आदि उपस्थित थे।


