उपायुक्त ने की नारकोटिक्स कोआर्डिनेशन समिति की बैठक रामगढ़। उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति(एनकॉर्ड) की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम स्थापना उप समाहर्ता सह प्रभारी सामान्य शाखा पदाधिकारी रीना कुजूर के द्वारा उपायुक्त सहित बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। युवाओं को नशे की लत से बचाने एवं नशे के व्यापार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जिले…
Author: खबरबोल एडिटर
जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिले मंत्री योगेंद्र प्रसाद, नल जल योजना की प्रगति पर हुआ चर्चा रजरप्पा | प्रिंस वर्मा झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार में जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल से मुलाकात की। इस अवसर पर राज्य में चल रही नल-जल योजना की प्रगति और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री श्री प्रसाद ने राज्य में इस महत्वाकांक्षी योजना के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु केंद्रांश की लंबित राशि को अविलंब विमुक्त करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा…
सपना देख रही जो आंखे, खुशी उसमें ताकत भरता है : डॉ निर्मल मंडल खुशी क्लास के भाव, स्वर्णिम जीवन का वरदान : डॉ संजय रामगढ़। आज सपने देख रही जो आँखें, खुशी उनमें साहस भरता है। टेंशन-ग़म को दूर भगाएं, खुशी क्लास से आस जगता है। खुशी क्लास के भावों से, जिंदगी जीने का वरदान मिला है। हंसी-मुस्कान के सूत्र है, टेंसन से लड़ने का प्रमाण मिला है। इसी उद्घोष के साथ राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में 522वां व मणिपाल इंटरनेशनल स्कूल 523वां खुशी क्लास का आयोजन सोमवार को हुआ। राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में खुशी क्लास का संचालन डॉ रंजना…
रामगढ़। रामगढ़ एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी पद का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है। सोमवार को डीटीओ ऑफिस पहुंचे और अतिरिक्त प्रभार लिया। उन्होंने डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के निर्देश पर अतिरिक्त प्रभार लिया है। जानकारी के अनुसार जिला परिवहन पदाधिकारी रही मनीषा वत्स की सेवा वापसी का निर्देश राज्य सरकार के स्तर से निकाला गया था। इसके बाद से ही जिला परिवहन कार्यालय में कार्यों का निष्पादन ठप हो गया था। आम नागरिकों को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही थी। ड्राइविंग लाइसेंस बनाने, रिनुअल करने और परिवहन संबंधित अन्य कार्य के निष्पादन में काफी कठिनाई…
कुजू। क्षेत्र का दिगवार चौक पर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे मामूली विवाद को लेकर दो समुदाय के बीच जमकर मारपीट व एक पक्ष के आवास पर हुए पथराव की घटना से तनावपूर्ण माहौल बन गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभालते हुए माहौल को शांत करा दिया। घटना में दोनों समुदाय के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, एक पक्ष के गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार कुशवाहा और प्रीतम कुमार और दूसरे पक्ष के मो आसिफ व इंजमामुल हक को बेहतर इलाज के लिए…
अधिवक्ता ने अपनी मां की मौत के लिए दोनों संस्थाओं को ठहराया जिम्मेदार रामगढ़ शहर के एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता विधान चंद्र सिंह ने अपनी मां की मौत के लिए झारखंड के दो बड़े संस्थानों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी और रांची से पारस अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने उन चिकित्सको का नाम भी उस प्राथमिकी में शामिल किया है, जिन्होंने उनकी मां का इलाज करने में घोर लापरवाही बरती। उन्होंने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के कर्मियों और पारस अस्पताल प्रबंधन तथा चिकित्सकों पर धोखाधड़ी करने, फर्जीवाड़ा करने और कल्पेबल…
रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के 6 छात्रों सहित 40 अज्ञात पर मारपीट का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में मारपीट का घटना पकड़ा तूल , जूनियर छात्र के साथ मारपीट की घटना क्षेत्र में बना चर्चा का विषय दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी : थाना प्रभारी रजरप्पा | प्रिंस वर्मा रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में बीते शुक्रवार को हुए मारपीट की घटना तूल पकड़ चुका हैं। सीनियर छात्रों ने कॉलेज के ही जूनियर छात्रों के रैगिंग कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बड़ी कार्रवाई की हैं। मारपीट…
रामगढ़। एसपी अजय कुमार ने इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडेय को रामगढ़ थाना प्रभारी के पद पर पदस्थापित किया है। इससे पूर्व नवीन पांडेय रजरप्पा थाना के प्रभारी रह चुके है। रामगढ़ के नए थाना प्रभारी बनने के साथ इनके ऊपर क़ई चुनौती भी है।रामगढ़ शहर में जाम सहित आपराधिक मामले से निपटना बड़ी चुनौती है। थाना प्रभारी नवीन पांडेय एक तेज तर्रार ऑफिसर है। बता दे कि रामगढ़ थाना प्रभारी का पद लंबे समय से रिक्त था।
लापरवाही : रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज प्रबंधन की उदासीनता बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ऋशु कुमार गुप्ता ने दिया थाना में आवेदन जांच की ज रही हैं दोषियों पर होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी रजरप्पा। शिक्षा का मंदिर जब रणक्षेत्र में तब्दील हो जाएं तो ये नज़ारा कितना दुर्लभ और शर्मनाक होगा। ऐसा ही नज़ारा शुक्रवार देर रात्रि को रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज ( छोटकीलारी ) में देखने को मिला। जहां द्वितीय वर्ष के छह सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्र के साथ रैगिंग जैसी प्रतिबंधित घटना को अंजाम दिया। साथ ही जूनियर छात्र ऋशु कुमार गुप्ता के साथ जमकर मारपीट भी किया।…
रामगढ़। कोयला तस्करी की खबर मीडिया में आने के बाद कारोबार का नया जादूगर मुरारी बौखला गया है। खबर छपने के बाद अपनी पहुंच पैरवी का धौंस दिखा रहा है। अपने गुर्गों को आराम से काम करने का सलाह दे रहा है। गुर्गों को आश्वस्त करा है कि उसके कारोबार पर हाथ डालने की हिम्मत फिलहाल जिला में किसी पास नहीं है। इसलिए खुलकर कारोबार करने का सलाह दे रहा है। कौन दे रहा है मुरारी को संरक्षण मीडिया में खबर आने के बाद अवैध कारोबार का नया जादूगर मुरारी की बोली आसमान छू रहा है। अवैध कारोबार करने के…

