Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»रामगढ़ में कोयला तस्करी का फैलता जाल, पावर प्लांट बना ‘खेवनहार’, चतरा, हजारीबाग और बोकारो से आ रही अवैध कोयले की बड़ी खेप,सिंडिकेट के सहारे चल रहा करोड़ों का खेल, पढ़े पूरी खबर
#Trending

रामगढ़ में कोयला तस्करी का फैलता जाल, पावर प्लांट बना ‘खेवनहार’, चतरा, हजारीबाग और बोकारो से आ रही अवैध कोयले की बड़ी खेप,सिंडिकेट के सहारे चल रहा करोड़ों का खेल, पढ़े पूरी खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरApril 16, 20263 Mins Read
Screenshot
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़। जिले में अवैध कोयला तस्करी अब एक संगठित और सुनियोजित नेटवर्क के रूप में उभर चुकी है। हालात ऐसे हैं कि यह काला कारोबार खुलेआम चल रहा है और स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि कुछ पावर प्लांट इस पूरे खेल के “खेवनहार” बन चुके हैं।

तीन जिलों से रामगढ़ तक—अवैध कोयले की सप्लाई चेन

सूत्रों के अनुसार, अवैध कोयले की बड़ी खेप नियमित रूप से चतरा, हजारीबाग और बोकारो से रामगढ़ पहुंच रही है। खदान क्षेत्रों से सस्ते में कोयला उठाया जाता है। ग्रामीण और साइड रूट का इस्तेमाल कर ट्रांसपोर्ट अंततः रामगढ़ के आसपास स्थित औद्योगिक इकाइयों/प्लांट तक सप्लाई।
यह पूरी चेन इतनी व्यवस्थित है कि हर स्तर पर अलग-अलग लोगों की जिम्मेदारी तय रहती है।

सिंडिकेट का मजबूत नेटवर्क

इस तस्करी के पीछे एक बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है। जिसमें स्थानीय एजेंट, ट्रांसपोर्टर, लोडिंग-अनलोडिंग कर्मी
और कथित रूप से कुछ प्रभावशाली लोग
शामिल बताए जाते हैं। यह “खिलाड़ियों की फौज” मिलकर पूरे ऑपरेशन को अंजाम देती है, जिससे यह कारोबार बिना बाधा के चलता रहता है।

पावर प्लांट की भूमिका पर सवाल

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा जोरों पर है कि कुछ पावर प्लांट इस अवैध कोयले के प्रमुख खरीदार बन गए हैं। हाईवा और ट्रेलर के जरिए बड़े पैमाने पर कोयला प्लांट तक पहुंचाया जाता है। गेट एंट्री और चेकिंग प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं। बिना वैध कागजात के भी गाड़ियों के प्रवेश की आशंका अगर यह आरोप सही हैं, तो यह मामला केवल तस्करी नहीं बल्कि बड़े स्तर की मिलीभगत की ओर इशारा करता है।

पुलिस की नजरों से कैसे बच रहा है यह खेल?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध कोयला सड़कों पर कैसे घूम रहा है, जबकि पुलिस की गश्ती गाड़ियां लगातार सड़कों पर मौजूद रहती हैं। चेकिंग प्वाइंट भी स्थापित हैं। इसके बावजूद, हाईवा और ट्रेलर पर लदा अवैध कोयला “नजरों से ओझल” बना रहता है। इससे सिस्टम की कार्यप्रणाली और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पर्यावरण और राजस्व पर दोहरी मार

इस अवैध कारोबार का असर कई स्तरों पर दिख रहा है। सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान, अवैध खनन से पर्यावरण को भारी क्षति, ओवरलोडेड वाहनों से सड़कों की हालत खराब, स्थानीय लोग भी इस पूरे मामले को लेकर चिंता और आक्रोश जता रहे हैं।

कार्रवाई की मांग तेज

क्षेत्र के सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे नेटवर्क की उच्चस्तरीय जांच हो, पावर प्लांट की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

महायज्ञ में शामिल होने मांडू पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्य सरकार पर किया तीखा हमला, रामगढ़ और राज्य में कोयला तस्करी बेलगाम:आदित्य साहू, और क्या बोले आदित्य साहू, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026

रामगढ़ में काला कारोबार: कोयले का काला कारोबार आउट आफ़ कंट्रोल, प्रशासन खामोश, पावर प्लांट की आड़ में फल-फूल रहा “कोयला माफिया का काला साम्राज्य, पढ़े पूरी खबर

April 15, 2026

रामगढ़ पुलिस कार्यालय में हजारीबाग डीआईजी ने किया हाई-लेवल क्राइम रिव्यू, गिरोह को सूचना देने वालों पर कार्रवाई करने का निर्देश,14 बड़े आदेश, जरूर पढ़े

April 14, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.