Ranchi : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले में जनवरी माह की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिले के कुल 2,50,309 लाभुकों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से 25 करोड़ 3 लाख 9 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। प्रत्येक लाभुक को 1-1 हजार रुपये की पेंशन राशि दी गई।
योजना के अंतर्गत विभिन्न पेंशन स्कीमों में भुगतान इस प्रकार हुआ :
- मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना : 340 लाभुक
- एचआईवी/एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना : 426 लाभुक
- मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना : 1,81,617 लाभुक
- मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना : 47,988 लाभुक
- स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना : 19,930 लाभुक
- ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग के व्यक्तियों हेतु मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना : 8 लाभुक
जिला प्रशासन ने सभी लाभुकों से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य बताया है, ताकि उन्हें योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे। साथ ही, लाभुकों से अपने संबंधित प्रखण्ड/अंचल में भौतिक सत्यापन कराने का अनुरोध किया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


