देश-विदेश: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत निकाली गई शौर्य यात्रा में भाग लिया। इस यात्रा में 108 घोड़ों के साथ एक प्रतीकात्मक जुलूस निकाला गया, जो शौर्य, साहस और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे। शौर्य यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने वीर हमीरजी गोहिल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वीर हमीरजी गोहिल ने वर्ष 1299 ईस्वी में जफर खान के हमले के दौरान सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति…
Author: डेस्क एडिटर
Ranchi : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज यानी रविवार को 67 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के अवसर पर राज्य भर में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए। सुबह से ही रांची स्थित उनके आवास पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा रही। फूलों के गुलदस्ते और ‘बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद’ के नारों के बीच बाबूलाल मरांडी ने अपने प्रशंसकों के साथ केक काटा। इस दौरान उन्होंने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और आभार व्यक्त किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को राज्य की सेवा और समाज के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में…
Ranchi : पिछले नौ दिन से लापता अंश और अंशिका का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने के विरोध में आज यानी रविवार को पूरा धुर्वा इलाका बंद रहा। ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप सड़कों पर उतरकर मौसीबाड़ी के पास टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस बल पूरे इलाके में तैनात है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार मौसीबाड़ी के पास से एक बंद समर्थक को हिरासत में भी लिया गया है। बताया जा रहा है कि कल शनिवार की शाम को पूर्व संध्या पर मौसीबाड़ी से बिरसा चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया…
Hazaribagh : हजारीबाग के जय प्रकाश नारायण केन्द्रीय कारा से फरार हुए तीनों सजायाफ्ता कैदियों को हजारीबाग पुलिस ने महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी करमाला थाना क्षेत्र के कोरटी स्थित एक ईंट भट्ठा से की गई, जहां तीनों मजदूरी कर रहे थे। सभी अभियुक्तों को ट्रांजिट रिमांड पर हजारीबाग लाया गया है। इस बात का खुलासा हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने मीडिया के सामने किया। 31 दिसंबर की रात जेल से फरारी एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि बीते 31 दिसंबर 2025 की रात करीब 1.30 बजे तीनों कैदी जेल से फरार हो गए थे।…
Ranchi : झारखंड आंदोलन के महानायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती रविवार को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मोरहाबादी स्थित उनके पूर्व आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिशोम गुरु की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मंत्री हफीजुल हसन, सुदिव्य कुमार, सांसद जोबा माजी, विनोद पांडे, सुप्रियो भट्टाचार्य समेत कई जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। दिशोम गुरु के योगदान को…
Ranchi : झारखंड में पिछले करीब दो वर्षों से छात्रवृत्ति नहीं मिलने से छात्रों में गहरा आक्रोश है। इसी मुद्दे को लेकर आज NSUI के बैनर तले छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जन आक्रोश मार्च निकाला। मार्च मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर लोक भवन तक गया। मार्च के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए और छात्रवृत्ति की राशि जल्द जारी करने की मांग की। छात्र संगठनों का कहना है कि छात्रवृत्ति का भुगतान राज्य और केंद्र सरकार संयुक्त रूप से करती हैं, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से तय फंड नहीं मिलने के कारण भुगतान अटका…
Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर जारी आरक्षण सूची पर सियासत शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निगम के महापौर और नगर परिषद व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए जारी आरक्षण पर सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी ने राज्य सरकार पर मनमाने तरीके से चुनाव कराने का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता अविनेश कुमार ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आरक्षण रोस्टर में जिस तरह की गड़बड़ी हुई है, उससे सरकार की मंशा साफ नजर आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर इस प्रक्रिया को…
देश-विदेश : पीएम मोदी 10 और 11 जनवरी 2026 को गुजरात के सोमनाथ में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में भाग लेने के लिए सोमनाथ आएंगे। पीएम मोदी आज यानी 10 जनवरी की शाम लगभग 8 बजे ओंकार मंत्र का जाप करेंगे और इसके बाद सोमनाथ मंदिर में ड्रोन शो का अवलोकन करेंगे। पीएम मोदी शौर्य यात्रा और जनसभा में शामिल होंगे 11 जनवरी को सुबह लगभग 9:45 बजे पीएम शौर्य यात्रा में भाग लेंगे। यह यात्रा सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित की जाती है। शौर्य यात्रा में…
Ramgarh : जिले के कांकेबार गांव में बीती देर रात करीब 18 हाथियों के झुंड ने गांव के खेतों में घुसकर आलू, प्याज, लहसुन और सरसों की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। सुबह जब किसान खेतों की ओर पहुंचे, तो उन्होंने महीनों की मेहनत कुछ ही घंटों में मिट्टी में मिलती देखी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के अचानक आने से लोग घर में दुबकने को मजबूर हो गए। फसल बर्बादी का सबसे ज्यादा असर महिला किसानों पर पड़ा है, जिनके परिवार की आय का मुख्य साधन खेती ही है। प्रभावित महिला किसानों ने…
सिमडेगा : सिमडेगा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे उपाय अब रंग लाने लगे हैं। डीसी कंचन सिंह के प्रयासों से पहली बार कोलकाता जैसे बड़े शहर से पर्यटक सिमडेगा के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने पहुंचे हैं। इससे सिमडेगा टूरिज्म को नई उड़ान मिली है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर सिमडेगा जिले के बसतपुर, दानगद्दी, रामरेखा सहित अन्य पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार काम कर रहा है। राजकीय रामरेखा महोत्सव के सफल आयोजन के बाद सिमडेगा के पर्यटन स्थलों की चर्चा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से तेजी से फैलने लगी, जिसका सकारात्मक…

