देश-विदेश: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोटों को लेकर ताजा स्थिति साफ की है। केंद्रीय बैंक के अनुसार, तीन साल पहले इन नोटों को वापस लेने की घोषणा के बाद अब तक करीब 98 प्रतिशत नोट RBI के पास लौट चुके हैं। इसके बावजूद कुछ नोट अभी भी लोगों के पास मौजूद हैं।
RBI ने बताया कि 19 मई 2023 को जब 2000 रुपये के नोटों को धीरे-धीरे चलन से बाहर करने का फैसला लिया गया था, उस समय इन नोटों का कुल मूल्य करीब 3.56 लाख करोड़ रुपये था। वहीं, 31 दिसंबर 2025 तक यह राशि घटकर केवल 5,669 करोड़ रुपये रह गई है। इसका मतलब है कि बहुत ही कम संख्या में नोट अब भी चलन में हैं या लोगों के पास रखे हुए हैं।
अब भी लीगल टेंडर हैं नोट
केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया है कि 2000 रुपये के नोट अब भी वैध मुद्रा (लीगल टेंडर) हैं। यानी जिनके पास ये नोट हैं, उन्हें किसी तरह की कानूनी परेशानी नहीं होगी। हालांकि, RBI ने लोगों से अपील की है कि वे इन नोटों को बैंक या RBI के इश्यू ऑफिस में जमा कर दें।
कहां और कैसे जमा करें नोट
RBI के अनुसार, देशभर की बैंक शाखाओं में 2000 रुपये के नोट जमा या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर 2023 को बंद हो चुकी है। इसके बाद से लोग RBI के 19 इश्यू ऑफिस में जाकर अपने बैंक खाते में ये नोट जमा कर सकते हैं। इन कार्यालयों में नोट बदलने की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा, लोग इंडिया पोस्ट के माध्यम से किसी भी पोस्ट ऑफिस से अपने 2000 रुपये के नोट RBI के इश्यू ऑफिस भेज सकते हैं, ताकि राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा हो जाए।
कहां-कहां हैं RBI के इश्यू ऑफिस
RBI के इश्यू ऑफिस अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में स्थित हैं(


