गिरिडीह. गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के लच्छीबागी गांव से मंगलवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने घर से महिला का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान कोडरमा जिला के मसनोडीह निवासी सुमित्रा कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी 2 महीने पहले बगोदर के शुभम मेहता से हुई थी। ससुरालवालों पर हत्या का आरोप सुमित्रा की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की मां विमला देवी ने बगोदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज…
Author: डेस्क एडिटर
Ranchi: बीते अप्रैल माह में खत्म हुए संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा की उत्पादकता लगभग 18 फीसदी रही थी. संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू के मुताबिक राज्यसभा में भी भरपूर कामकाज हुआ और इस सदन की उत्पादकता 119 फीसदी रही। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है. इस मानसून सत्र में सरकार आठ नए विधेयक पेश करेगी. इनमें मणिपुर में राष्ट्रपति शासन से जुड़ा विधेयक भी शामिल है. सरकार मणिपुर में राष्ट्रपति शासन बढ़ाने पर विचार कर रही है. इससे साफ है कि सरकार…
Ranchi. राज्य सरकार ने तत्कालीन अंचल अधिकारी रातू अंचल, रांची प्रदीप कुमार को निलंबन मुक्त कर दिया है, साथ ही उन्हें राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग में योगदान करने का निर्देश दिया गया है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 10 न्रवंबर 2023 को उन्होंने हिरासत में लिया था, फिर उन्हें जेल भेजा गया. इसके बाद उन्हें सात अगस्त 2023 को एक आदेश जारी कर हिरासत अवधि के समय से निलंबित किया गया. हालांकि, बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत से बाहर निकाले जाने के बाद पुन: निलंबित किया गया है, और आयुक्त कार्यालय कोल्हान प्रमंडल में योगदान करने को कहा गया. अब…
चाकुलिया। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंंईयां सम्मान योजना प्रशासन के लिए गले की फांस बनती जा रही है। विधानसभा चुनाव से पूर्व आननफानन में शुरू की गई इस योजना में व्याप्त गड़बड़ियों के कारण एक तरफ जहां बड़ी संख्या में अयोग्य लोगों के खाते में राशि जाने की बात सामने आती रही है, वहीं दूसरी तरफ राशि से वंचित योग्य लाभुकों का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जन समस्या निवारण दिवस के मौके पर चाकुलिया प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मंईयां सम्मान योजना की राशि से वंचित सैकड़ों महिलाओं ने जमकर बवाल काटा। राशि नहीं मिलने…
रांची। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में मोदी सरनेम पर टिप्पणी करने के आरोपों का सामना कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मामले में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी।अगली सुनवाई के लिए 13 अगस्त की तिथि निर्धारित है। इस मामले में प्रार्थी की ओर से अदालत में साक्ष्य प्रस्तुत करना है। आरोप तय होने के बाद प्रार्थी को साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। राहुल गांधी पर छह जुलाई 2024 को आरोप तय किया गया था। इस मामले में हाई कोर्ट से राहुल को व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट मिली हुई है। मोदी सरनेम पर टिप्पणी को लेकर…
पूर्वी सिंहभूम। मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 9 में मंगलवार की देर रात बच्चों के झगड़े को शांत कराना एक दुकानदार के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा, जब उन पर खुलेआम फायरिंग कर दी गई। आरोपित काला बाबू को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। अचानक गोलीबारी, मचा हड़कंप मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 9 में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब बच्चों के झगड़े में बीच-बचाव करने उतरे दुकानदार पर फायरिंग कर दी गई। साकची साना कॉम्प्लेक्स में किताब की दुकान चलाने वाले मो. सैफुल्ला रोज की तरह दुकान बंद कर लौट रहे…
रांची। राजधानी रांची के नामकुम ग्रिड में चोरी और कर्मियों को बंधक बनाए जाने की घटना पर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने बुधवार को तीखी प्रतिक्रिया दी है। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने इसे राज्य की ऊर्जा संरचना पर सीधा हमला बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता करार दिया। उन्होंने कहा कि जब राजधानी जैसे सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में बिजलीकर्मी असुरक्षित हैं, तो सुदूरवर्ती इलाकों में हालात और भी चिंताजनक होंगे। उन्होंने नामकुम पावर ग्रिड मामले की उच्चस्तरीय जांच, सभी ग्रिड–पीएसएस में स्थायी सुरक्षा बलों की तैनाती, सीसीटीवी, सायरन और निगरानी सिस्टम की स्थापना,…
लातेहार। जिले के लातेहार- महुआडांड़ सड़क पर बारेसांड घाटी में भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सड़क गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह रुक गई है। यह रास्ता लातेहार और पलामू को महुआडांड़ के रास्ते से छत्तीसगढ़ को जोड़ती है। भूस्खलन के कारण बड़ी संख्या में लोग सड़क पर फंस गए हैं। हालांकि सूचना मिलने के बाद प्रशासन के द्वारा सड़क की सफाई का कार्य आरंभ कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लातेहार जिले में पिछले दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बुधवार को अचानक बारेसांड घाटी में पहाड़ी का एक भाग टूट कर सड़क पर आ…
रांची। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि रांची में बनने वाला रिम्स टू अस्पताल, अमृता इंस्टिट्यूट की तर्ज पर एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनेगा। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी फरीदाबाद स्थित अमृता इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ का दौरा कर झारखंड लौटने के बाद रांची में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के बनने से झारखंड की जनता को देश की सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। यह परियोजना न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश की स्वास्थ्य संरचना को एक नई दिशा देगी उन्होंने कहा कि रिम्स टू के निर्माण कार्य को लेकर जल्द ही विस्तृत रूपरेखा…
बासुकीनाथ: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बासुकीनाथ रेलवे स्टेशन पर कल मंगलवार को जलजमाव की स्थिति बन गयी. स्टेशन के पास रेल पटरी पूरी तरह पानी में डूब गया. इस कारण करीब तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन ठप रहा. इस दौरान बासुकीनाथ धाम आनेवाले श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी परेशानी हुई. कई ट्रेनें हुई रद्द, कई का बदला रूट लगातार हुई भारी बारिश के कारण पटरियों पर करीब तीन फीट तक पानी जमा हो गया, जिससे कुछ ट्रेनों को रद्द करना पड़ा. गोड्डा दुमका रांची इंटरसिटी ट्रेन का रूट डायवर्ट कर हंसडीहा के रास्ते देवघर जसीडीह भेजा…

