हल्दीपोखर, पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के पोड़ाडीहा पंचायत अंतर्गत चांपी में कल रविवार की रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया. जबकि दो युवती गंभीर रूप से घायल है. मृतका की पहचान 65 वर्षीय निराशी सरदार के रूप में हुई है. घायलों में गुलाबी सरदार और संध्या सरदार शामिल हैं. दोनों को इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाया गया है. घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है. हत्या किसने की और किस वजह से की है, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आयी है. हालांकि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है
सुबह हुई घटना की जानकारी
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चांपी निवासी निराशी सरदार अपनी बेटी गुलाबी सरदार और नतनी संध्या सरदार के साथ कल रात घर में सोयी थी. सुबह जब कोई नहीं जागा, तो संध्या सरदार के पिता राजीन सरदार, जो चांपी के ही निवासी है. अपनी पुत्री को जगाने पहुंचे. यहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दरवाजा बंद है, जिसके बाद बाद वह खिड़की के सहारे घर के अंदर घुसे. घर घुसते ही उन्होंने देखा कि गुलाबी सरदार और संध्या सरदार घायल अवस्था में बेहोश पड़े हैं, जबकि निराशी सरदार की मृत्यु हो गयी है.


