Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»देवघर»सावन माह की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
देवघर

सावन माह की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 14, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

देवघर। देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। तड़के सुबह से ही लोग जलाभिषेक करते दिख रहे हैं। कुछ श्रद्धालु तो सावन की पहली सोमवार को जल चढ़ाने के लिए देर रात ही मंदिर पहुंच चुके थे।

तड़के 04:12 बजे मंदिर के पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। साथ ही रात्रि से कतारबद्ध श्रद्धालुओं की कतार चमारीडीह पुल तक पहुंच गयी थी।

पूरा मंदिर ‘बोल बम’ के नारे से गूंज रहा है। जो लोग मंदिर से बाहर आ रहे हैं या मंदिर पहुंच रहे हैं, सभी भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो मंदिर में प्रवेश करते ही सारी थकान, तकलीफ खत्म हो गई हो। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जलाभिषेक करने के लिए सारी व्यवस्थाएं पहले से ही दुरुस्त रखी गईं।

पहली सोमवारी को लेकर बाबा धाम के वरिष्ठ पंडा लम्बोदर परिहस्त ने बताया कि आज का दिन बहुत खास है। आज चतुर्थी तिथि पड़ी है। इस दिन शिव वास होता है और आज भगवान भोलेनाथ कैलाश पर विराजमान होते हैं। इस दिन पूजा करने से लोगों को हर सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

 

इस वर्ष चार सोमवारी का योग बना हुआ है।

 

मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने कहा कि इस वर्ष सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह में ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंच गए थे। सुबह चार बजे जैसे ही मंदिर के पट खुले, श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगे।

 

श्रद्धालुओं ने बताया कि जलाभिषेक करने में आठ घंटे से भी ज्यादा लग रहे हैं। कई श्रद्धालु को तो जलाभिषेक के लिए 12 से 15 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे देवघर

January 4, 2026

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा-अर्चना

December 6, 2025

मधुपुर एचडीएफसी बैंक डकैती कांड का पर्दाफाश: 11 अपराधी गिरफ्तार, 5.50 लाख नकद, हथियार और स्कोडा कार बरामद

October 27, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.