Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»लाइफस्टाइल»भरी जवानी में क्यों थके-थके लगते हैं युवा? ये गलतियां बना रही हैं समय से पहले बूढ़ा
लाइफस्टाइल

भरी जवानी में क्यों थके-थके लगते हैं युवा? ये गलतियां बना रही हैं समय से पहले बूढ़ा

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 15, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

झारखंड …..खुद की जिंदगी को बेहतर करने के लिए हम अपनी जीवन शैली और सेहत पर ध्यान देना भूल चुके हैं. जिन युवाओं से एनर्जेटिक रहने की हम उम्मीद करते हैं वह भरी जवानी में ही बूढ़ा और थका हुए लगते हैं. जाने अनजाने में वह सारी गलतियां कर बैठते हैं जो उन्हें नहीं करना चाहिए इससे उनकी सेहत और फिटनेस दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है. आज हम आपको ऐसी 5 आम गलतियों के बारे में बताएंगे जो वक्त से पहले ही बूढ़ा बना देगी.

नींद की अनदेखी

मेडिकल साइंस के मुताबिक हर व्यक्ति को प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है. लेकिन देर रात तक मोबाइल चलाना, ओटीटी देखना या मोबाइल गेम में अपने को इंगेज करने की वजह से वह रात को देर से सोता है. फिर अपने की वजह से उन्हें जल्दी जागना पड़ता है. इससे शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता और चेहरे पर झुर्रियां, डार्क सर्कल्स और थकान झलकने लगती है.

अनियमित खानपान और फास्ट फूड की लत

जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, मीठे पेय पदार्थ और असमय खाना खाने की आदत युवाओं में तेजी से बढ़ी है. इससे वजन बढ़ने के साथ साथ मेटाबॉलिज्म धीमा होता है. साथ ही इसका त्वचा और बालों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है.

शारीरिक गतिविधियों की कमी

कई लोग ऑफिस या पढ़ाई के बहाने घंटों बैठे रहते हैं और एक्सरसाइज से दूर भागते हैं. इससे ना सिर्फ मोटापा बढ़ता है, बल्कि शरीर अकड़ने लगता है और हड्डियां कमजोर होती हैं. इससे ऊर्जा का स्तर घट जाता है.

नकारात्मक सोच और स्ट्रेस को नजरअंदाज करना

आज के युवा करियर का प्रेशर, रिश्तों की उलझन जैसी चीजों के चलते मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं. लेकिन वे इसे हल्के में लेते हैं. स्ट्रेस आपकी स्किन, बाल, पाचन और नींद सभी को प्रभावित करता है. यह धीरे-धीरे आपको अंदर से कमजोर बनाता है.

नशे और अल्कोहल की लत

खुद को मॉर्डन या कूल दिखाने के नाम पर बहुत से लोग सिगरेट और शराब की गिरफ्त में आ जाते हैं. लेकिन ये आपकी त्वचा की रंगत, लीवर की सेहत, हार्मोनल बैलेंस और मानसिक शक्ति को बुरी तरह नुकसान पहुंचाते हैं.

क्या करें?

  • संतुलित और पोषक आहार लें
  • रोज कम से कम 30 मिनट वॉक या व्यायाम करें
  • डिजिटल डिटॉक्स अपनाएं
  • हर दिन एक तय समय पर सोएं और जागें
  • खुद के लिए समय निकालें और मानसिक शांति पर ध्यान दें
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाली 6 सब्जियां : गाजर के साथ पालक, शकरकंद और टमाटर भी फायदेमंद

September 26, 2025

WhatsApp का नया फीचर : अब चैट मैसेज को आसानी से ट्रांसलेट करें, प्राइवेसी भी सुरक्षित

September 24, 2025

नवरात्रि व्रत में क्यों खाया जाता है सेंधा नमक? जानें धार्मिक और स्वास्थ्य कारण

September 22, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.