Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»जीवन में केवल डिग्री नहीं, दिशा और दृष्टि भी आवश्यक : राज्यपाल
झारखंड

जीवन में केवल डिग्री नहीं, दिशा और दृष्टि भी आवश्यक : राज्यपाल

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 15, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास, विनम्रता और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि जीवन में केवल डिग्री नहीं, दिशा और दृष्टि भी आवश्यक है।
राज्यपाल मंगलवार को रांची के मारवाड़ी कॉलेज के विवेकानन्द प्रेक्षागृह में आयोजित कॉलेज के पांचवें ग्रेजुएशन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि आप अपने लक्ष्य के प्रति निष्ठा और समर्पण बनाए रखेंगे, तो सफलता निश्चित रूप से आपके चरण चूमेगी। उन्होंने कहा कि यह अवसर न केवल विद्यार्थियों, बल्कि उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार के लिए हर्ष एवं गौरव का क्षण है। उपाधियां केवल शैक्षणिक उपलब्धियां नहीं हैं, बल्कि ये अनुशासन, परिश्रम और समर्पण का प्रमाण हैं तथा जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत भी हैं।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे ज्ञान को केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम न मानें, बल्कि उसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का साधन बनाएं। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधतापूर्ण और संभावनाओं से भरे देश को आज आपके नवाचार, विचार और संवेदनशीलता की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि आज हमारा देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है और ‘विकसित भारत @2047’ की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है। इस लक्ष्य को साकार करने में देश के युवाओं की निर्णायक भूमिका होगी। उन्होंने आशा प्रकट करते हुए कहा कि मारवाड़ी कॉलेज के विद्यार्थी विज्ञान, कला, प्रशासन, शिक्षा, उद्यमिता एवं सामाजिक सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देंगे।

राज्यपाल ने यह भी कहा कि वे राज्य के विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि विगत एक वर्ष में उन्होंने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में भाग लिया है और विद्यार्थियों से संवाद का अवसर प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं में निहित ऊर्जा, प्रतिभा और कुछ कर दिखाने का जज़्बा देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता होती है, विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राएं आज न केवल उच्च शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं, बल्कि शैक्षणिक प्रदर्शन में भी उत्कृष्टता का परिचय दे रहे हैं।

राज्यपाल ने उल्लेख किया कि विभिन्न दीक्षांत समारोहों में उन्होंने यह देखा है कि बेटियां अपेक्षाकृत अधिक संख्या में गोल्ड मेडल प्राप्त कर रही हैं, जो नए भारत की बदलती तस्वीर को दर्शाता है। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं । समारोह में रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सहित सभी शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि समारोह में कुल 128 गोल्ड मेडल दिए गए और लगभग 11,000 डिग्रियां बांटी गयी। इसमें स्नातक सत्र 2016-19, सत्र 2017-20, सत्र 2018-21 और स्नातकोत्तर सत्र 2017-19, सत्र 2018-20 और सत्र 2019-21 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिग्री दी गई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.