Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»लातेहार»लातेहार-महुआडांड़ सड़क पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन
लातेहार

लातेहार-महुआडांड़ सड़क पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 16, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

लातेहार। जिले के लातेहार- महुआडांड़ सड़क पर बारेसांड घाटी में भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सड़क गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह रुक गई है। यह रास्ता लातेहार और पलामू को महुआडांड़ के रास्ते से छत्तीसगढ़ को जोड़ती है। भूस्खलन के कारण बड़ी संख्या में लोग सड़क पर फंस गए हैं। हालांकि सूचना मिलने के बाद प्रशासन के द्वारा सड़क की सफाई का कार्य आरंभ कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार लातेहार जिले में पिछले दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बुधवार को अचानक बारेसांड घाटी में पहाड़ी का एक भाग टूट कर सड़क पर आ गिरा। इस कारण सड़क पर आवागमन बंद हो गया। हालांकि भूस्खलन की इस घटना में कोई हताहत या कोई घायल नहीं हुआ है। अचानक पहाड़ी को टूटकर सड़क पर गिरने के कारण सड़क पर यात्रा कर रहे लोग बीच सड़क में ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय भूस्खलन हुआ,उस समय घटनास्थल पर कोई भी गाड़ी नहीं थी। हालांकि थोड़ी देर में ही भूस्खलन के दोनों ओर गाड़ियों की कतार लग गई। यदि कोई गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आ जाती तो स्थिति भयावह हो जाती। लोगों ने बताया कि यह सड़क महुआडांड़ के रास्ते से सीधा छत्तीसगढ़ को जोड़ती है।

वहीं इस रास्ते के माध्यम से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट,लोध फॉल,सुग्गा बांध सहित अन्य स्थानों पर घूमने के लिए भी लोग जाते हैं। इसी कारण यह सड़क काफी व्यस्त रहती है।

इधर भूस्खलन की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम विपिन कुमार दुबे का निर्देश पर प्रशासन की टीम जेसीबी के साथ स्थल पर पहुंचकर राहत कार्य आरंभ कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही यातायात सुचारू बना दिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

लातेहार बस हादसा : मृतकों के परिजनों को सरकार देगी 5-5 लाख रूपए का मुआवजा

January 20, 2026

PLFI का सक्रिय उग्रवादी आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, एक लाख का था इनामी

December 19, 2025

कुख्यात राहुल सिंह के पांच गुर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे, रेलवे साइडिंग पर करने वाले थे गोलीबारी

October 22, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.