Author: डेस्क एडिटर

देवघर..देवघर में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. भारतीय रेलवे एर्नाकुलम से पटना के बीच विशेष ट्रेन चलायेगी. यह ट्रेन दोनों ओर से सप्ताह में एक बार चलेगी. इस दौरान रास्ते में जसीडीह, मधुपुर, जामताड़ा, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर आदि स्टेशनों पर ट्रेन रूकेगी. यह जानकारी आसनसोल मंडल की ओर से दी गयी है. जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 06085 एर्नाकुलम-पटना स्पेशल 25 जुलाई से 15 अगस्त तक हर शुक्रवार रात 11:00 बजे एर्नाकुलम से खुलेगी और यात्रा के चौथे दिन सुबह 3:30 बजे पटना पहुंचेगी. वहीं, वापसी में 06086 पटना-एर्नाकुलम स्पेशल ट्रेन 28…

Read More

गुमला…..गुमला जिले में कुआं, नदी व तालाब जानलेवा साबित हो रहे हैं. जिले में महज 5 महीने के भीतर डूबने से 48 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में पुरुष, महिला, युवक, युवती यहां तक कि स्कूल में पढ़ने वाले कम उम्र के बच्चे भी शामिल हैं. बारिश के मौसम में कुआं, नदी और तालाबों का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है. नदियां उफान पर है. तालाब में पानी लबालब भरा हुआ है. कुआं में भी पानी मुंडेर तक भर गया है

Read More

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की मदद की. स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें उठाकर अस्पताल भिजवाया. इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भी शेयर की. लेकिन उनका यह अंदाज भारतीय जनता पार्टी को नहीं पसंद आया. इसे लेकर भाजपा लगातार उनपर हमलावर है. इंसानियत सबसे बड़ी सेवा है- स्वास्थ्य मंत्री बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने “इंसानियत सबसे बड़ी सेवा है”, शीर्षक से एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में मंत्री इरफान अंसारी ने बताया, “ आज रांची से लौटते वक्त गोविंदपुर के पास एक बुजुर्ग-सुलेमान…

Read More

झारखंड….झारखंड में ईडी के संयुक्त निदेशक के पद पर रहे कपिल राज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, ईडी से सेवा वापस होने के बाद वे वर्तमान में डीडीजीआई दिल्ली जोन में अपर आयुक्त थे. इसी पद पर रहते हुए उन्होंने इस्तीफा के लिए पत्र लिखा था. 8 साल तक ईडी में नियुक्त रहे बताया गया कि कपिल राज ईडी में आठ सालों तक प्रतिनियुक्ति पर थे. भारत सरकार ने उन्हें साल 2022 में झारखंड स्थित ईडी के जोनल कार्यालय का संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया…

Read More

देवघर। श्रावणी मेले में रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु जलार्पण करने बाबा धाम पहुंच रहे हैं. बाबा बैद्यनाथ मंदिर के साथ ही परिसर में स्थित महाकाल भैरव का मंदिर भी श्रद्धालुओं की विशेष आस्था का केंद्र है. यह मंदिर बाबा भोलेनाथ के गर्भगृह के ठीक बगल में दक्षिण दिशा में स्थित है. मान्यता है कि कांवर यात्रा के दौरान महाकाल भैरव अदृश्य रूप में हर भक्त के साथ रहते हैं और उन्हें हर संकट से बचाते हैं. यही कारण है कि बाबा भोलेनाथ व माता पार्वती पर जलार्पण के बाद अधिकांश कांवरिये भैरव मंदिर जाना नहीं भूलते. कांवरिये क्यों…

Read More

Ranchi : झारखंड की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई जोहार परियोजना की वर्ल्ड बैंक ने सराहना की है. इतना ही नहीं उसने जोहार परियोजना को एक प्रेरणादायक और अनुकरणीय पहल बताया है. दरअसल झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा संचालित इस योजना के जरिए महिलाओं के नेतृत्व वाले फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FPOs) ने महज चार सालों में 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर का कारोबार कर दिखाया है. इस उपलब्धि को लेकर विश्व बैंक ने न केवल परियोजना की प्रशंसा की है, बल्कि कांके की प्रोड्यूसर ग्रुप अध्यक्ष आशा देवी सहित हजारों…

Read More

Ranchi : इडी के पूर्व अपर निदेशक कपिल राज ने त्याग पत्र दे दिया है. ईडी से सेवा वापसी के बाद वह DDGI दिल्ली जोन में अपर आयुक्त के पद पर पदस्थापित थे. केंद्र सरकार ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है. भारत सरकार ने उनका त्यागपत्र स्वीकार किये जाने से संबंधित आदेश जारी कर दिया है. कपिल राज प्रवर्तन निदेशालय (इडी) में आठ साल तक प्रतिनियुक्ति पर थे. केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 में उन्हें झारखंड स्थित इडी के जोनल कार्यालय में संयुक्त निदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया था. वह रांची में ही अपने पदस्थापन के दौरान…

Read More

Bharat…रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों की नाराजगी अब सीधे तौर देखने को मिल रही है. नाटो के प्रमुख मार्क रूटे ने भारत, चीन और ब्राजील को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने रूस से तेल और गैस खरीदना जारी रखा, तो उन पर अमेरिका की तरफ से कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. मार्क रूटे ने कहा कि इन देशों को पुतिन पर दबाव डालना चाहिए, ताकि वह यूक्रेन के साथ शांति की बात करें. नहीं तो इसका सीधा असर भारत, चीन और ब्राजील की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है. रूस से व्यापार किया तो…

Read More

वाशिंगटन। पिछले महीने भारत के अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया के विमान दुर्घटना की जांच में नया खुलासा हुआ है। इस खुलासे से जांच के केंद्र में कॉकपिट में बैठे वरिष्ठ पायलट आ गए हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने दुर्घटना की जांच में अब तक सामने आए साक्ष्यों और इस खुलासे से परिचित लोगों के आधार पर कहा कि विमान के दो पायलटों के बीच बातचीत की ब्लैक-बॉक्स रिकॉर्डिंग से संकेत मिला है कि कैप्टन ने ही विमान के दोनों इंजनों में ईंधन के प्रवाह को नियंत्रित करने वाले स्विच बंद किए थे। द वाल स्ट्रीट जर्नल अखबार की इस ‘विशेष…

Read More

पटना,। बिहार की नीतीश सरकार ने राज्य के 1 करोड़ 67 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने प्रति माह 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह एक्स पर पोस्ट कर यह घोषणा की। उन्होंने कहा, ”हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल…

Read More