Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»मंईयां सम्मान योजना: सरकार के गले की फांस बनी मंईयां सम्मान योजना, इन महिलाओं को नहीं मिले 2500 रुपये
झारखंड

मंईयां सम्मान योजना: सरकार के गले की फांस बनी मंईयां सम्मान योजना, इन महिलाओं को नहीं मिले 2500 रुपये

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 16, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

चाकुलिया। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंंईयां सम्मान योजना प्रशासन के लिए गले की फांस बनती जा रही है। विधानसभा चुनाव से पूर्व आननफानन में शुरू की गई इस योजना में व्याप्त गड़बड़ियों के कारण एक तरफ जहां बड़ी संख्या में अयोग्य लोगों के खाते में राशि जाने की बात सामने आती रही है, वहीं दूसरी तरफ राशि से वंचित योग्य लाभुकों का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।

मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जन समस्या निवारण दिवस के मौके पर चाकुलिया प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मंईयां सम्मान योजना की राशि से वंचित सैकड़ों महिलाओं ने जमकर बवाल काटा। राशि नहीं मिलने पर आक्रोशित महिलाएं प्रशासन से लेकर सरकार तक को कोस रही थी।

मौके पर मौजूद बीडीओ आरती मुंडा, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा नाराज महिलाओं को समझाकर थक गए मगर उन्होंने किसी की न सुनी।

इस दौरान कुछ नाराज महिलाएं बीडीओ को घेर कर भला बुरा कहने लगी। स्थिति को देखते हुए आखिरकार बीडीओ को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के मोर्चा संभालने के बाद ही जाकर महिलाएं शांत हुई।

हमारा सब कुछ अपडेट, फिर क्यों नहीं आ रहा पैसा?

प्रखंड के सिमदी पंचायत अंतर्गत किशोरीपुर गांव से आई पाखी राणा, विपुल राणा समेत अन्य कई महिलाओं ने कहा कि चुनाव के पहले सरकार ने बगैर किसी जांच पड़ताल के उनके खाते में 2500 रु भेजना शुरू कर दिया था। तीन महीने तक उन्हें राशि ठीक ही मिली, उसके बाद बंद कर दी गई।

हम लोगों ने बैंक पासबुक को आधार लिंक कर लिया है। हमारे सारे दस्तावेज अपडेट है, फिर भी राशि नहीं आ रही है। जबसे दूसरों के खाते में 7500 रु आए हैं, तभी से हमें मिलना बंद हो गया है।

बीडीओ ने उन्हें समझाते हुए कहा कि पहले डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में भुगतान होता था। अब सरकार ने नियम बदलकर बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है।

प्रमुख धनंजय करुणामय ने समझाया कि मंईयां योजना में हुई भारी गड़बड़ी को देखते हुए फिलहाल सत्यापन किया जा रहा है। जो भी लाभुक सही पाए जाएंगे उनके खाते में पैसा आएगा।

इसके बाद प्रखंड कार्यालय पहुंची महिलाओं का नाम व पता एक रजिस्टर में दर्ज किया गया तथा उन्हें आश्वस्त किया गया की छानबीन के बाद उनके खाते में पैसा जरूर आएगा। इस दौरान कुल 221 महिलाओं ने मंइयां सम्मान राशि नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई।

चाकुलिया प्रखंड में मंईयां सम्मान पर एक नजर

  • कुल लाभुकों की संख्या : 19997
  • फिलहाल मिल रही राशि : 13469
  • जिनका हो रहा सत्यापन : 4217
  • जिनका डीबीटी नहीं हुआ : 745
  • रद किए गए लाभुक : 1566

इन कारणों से रुका हुआ है भुगतान

एक ही खाता नंबर वाले कई लाभुक, पत्नी की जगह पति के नाम से आवेदन, राशन कार्ड में नाम दर्ज नहीं, बैंक खाते में डीबीटी अपडेट नहीं समेत अन्य।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.