Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»जमशेदपुर»RPF की मानव तस्करों पर बड़ी कार्रवाई
जमशेदपुर

RPF की मानव तस्करों पर बड़ी कार्रवाई

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 20, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। टाटानगर आरपीएफ उड़नदस्ता की टीम ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसमें तीन अपराधियों को पकड़ा है। साथ ही, सात नाबालिग को भी इनके चुंगल से मुक्त कराया है। सभी नाबालिक को काम कराने के लिए मानव तस्कर ओडिशा के संबलपुर ले जा रहे थे प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की है जब टाटानगर रेलवे स्टेशन पर 22861 इस्पात एक्सप्रेस टाटानगर पहुंची। इस दौरान एक बोगी में आरपीएफ ने ट्रेन के डी-1 और डी-2 कोच की जांच की तो कुछ वयस्कों के साथ सात नाबालिग लड़के यात्रा कर रहे थे। जो मजदूर लग रहे थे।

पूछताछ के दौरान नाबालिग न तो ये बता पा रहे थे कि वे कहां जा रहे हैं और न ही कोई संतोषजनक उत्तर दे पा रहे थे। हालांकि, वे अपने साथ यात्रा कर रहे कुछ वयस्कों की पहचान कर ली थी। स्थिति संदिग्ध लगने पर आरपीएफ ने पूछताछ के लिए सभी को ट्रेन से उतार लिया।

पकड़े गए तीन वयस्कों में पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी 33 वर्षीय रसपन गनी, पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर निवासी 27 वर्षीय शेख बशीरुद्दीन और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के 21 वर्षीय मसरूल आलम शामिल हैं।

पूछताछ में इन्होंने यह बात स्वीकारी कि ये श्रम आपूर्ति एजेंट हैं और नाबालिगों को काम के सिलसिले में पश्चिम बंगाल से ओडिशा ले जा रहे थे। सभी नाबालिकों की उम्र 13 से 17 साल है। इस अभियान में यह भी पता चला है कि तस्करों ने खुद को छिपाकर और आरपीएफ को गुमराह करने का प्रयास किया है।

आरपीएफ ने जांच में तस्करों के पास से तीन मोबाइल, 1300 रुपये नकद सहित कुल 61,300 रुपये बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को आपरेशन एएचटीयू के तहत टाटानगर रेल पुलिस को सौंप दिया गया है।

साथ ही कानूनी प्रोटोकॉल के तहत नाबालिगों को सुरक्षा व देखभाल के लिए चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

चैन की नींद सो रही बुजुर्ग महिला की झुलस कर मौत

January 29, 2026

नदियों को नहीं बचाया तो भविष्य अंधकारमय होगा : सरयू राय

January 14, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.