Author: डेस्क एडिटर

मनोहरपुर (पश्चिमी सिंहभूम): झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र में सारंडा जंगल के बीहड़ दीघा के पास हिंदूउली में शुक्रवार को आईईडी विस्फोट हुआ. इसमें कोबरा बटालियन के 2 जवान घायल हो गये. घटना सुबह करीब 10:40 बजे की है. लांग रेंज पेट्रोलिंग पर निकले थे सुरक्षा बलों के जवान जवान नक्सलियों के खिलाफ एलआरपी (लांग रेंज पेट्रोलिंग) पर निकले थे. इसी दौरान वे आईईडी की चपेट में आ गये. विस्फोट में 2 जवान घायल हुए हैं. दोनों जवानों को सारंडा जंगल से निकालकर एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया. घायल जवानों को…

Read More

Ranchi : विधानसभा के मॉनसून सत्र में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना हो गए. जानकारी के अनुसार, दिशोम गुरु शिबू सोरेन का इलाज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में चल रहा है. उनकी तबियत में काफी उतार चढ़ाव हो रहा है. सदन में स्पीकर ने की गुरु जी के स्वस्थ्य होने की कामना बता दें कि सीएम ने गुरुवार को हुई सर्वदलीय बैठक के बाद कहा था कि अब तक डॉक्टरों से स्पष्ट नहीं कहा है कि गुरुजी की तबियत ठीक होने में कितना वक्त लगेगा. सदन में स्पीकर ने भी शिबू सोरेन के बेहतर स्वास्थ्य की कामना…

Read More

जमीन विवाद ने उग्र रूप धारण किया रोहतास(एजेंसी)। बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित बेलवैयां गांव में गुरुवार सुबह एक पुराने जमीन विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस टीम पर करीब 300 लोगों की भीड़ ने अचानक हमला बोल दिया। ग्रामीणों के साथ झड़प में एसडीपीओ सहित आठ पुलिसकर्मी घायल इस हिंसक झड़प में बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय सहित आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। सबसे गंभीर चोट सूर्यपुरा थाना प्रभारी मनीष कुमार को लगी, जिनके सिर पर लाठी से वार किया गया और उन्हें आठ टांके लगे…

Read More

रांची… लैंड स्कैम के आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गयी है. झारखंड हाई कोर्ट से जमानत नहीं मिलने पर अमित ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. अब सुप्रीम कोर्ट ने रांची के बरियातू स्थित सेना के कब्जे वाली जमीन की फर्जी तरीके से खरीद-बिक्री मामले में अमित अग्रवाल को जमानत दे दी है. सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बाद अब अमित अग्रवाल जेल से बाहर आ जाएंगे,  क्योंकि जिन-जिन मामलों में उन्हें गिरफ्तार किया गया था, उन सभी मामलों में उन्हें बेल मिल चुकी है. बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने अमित अग्रवाल को…

Read More

धनबाद…धनबाद-झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि आईआईटी आईएसएम धनबाद में आपने जो शिक्षा ग्रहण की है, उसकी अब असली परीक्षा होगी. ज्ञान और मूल्य की वास्तविक परीक्षा होगी. आप सभी नए सफर की ओर बढ़ रहे हैं. दुनिया भी बदल रही है. तकनीकी नवाचार, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे क्षेत्र अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. डिग्रियां नौकरी दिलाती हैं, लेकिन आपके कर्म और चरित्र सम्मान दिलाते हैं. वे शुक्रवार को आईआईटी आईएसएम धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे. भारत दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट वाला देश-राज्यपाल राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे…

Read More

रांची। आजसू के संस्थापक सदस्य सह झारखंड आंदोलनकारी पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्य के पूर्व गृहमंत्री सुदेश महतो के बीच हुई मुलाकात को लेकर अब सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. मालूम हो रांची के अनगड़ा में सुदेश महतो और सूर्य सिंह बेसरा की मुलाकात हुई थी. लंबे अरसे के बाद घोर विरोधी रहे सूर्य सिंह बेसरा और सुदेश महतो किसी सार्वजनिक आयोजन में एक साथ नजर आये.सुदेश महतो ने पैर छू कर लिया आशीर्वाद। श्राद्धकर्म में शामिल हुए दोनों नेता रांची के पूर्व एमएलसी स्व छत्रपति शाही मुंडा की…

Read More

देवघर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर एयरपोर्ट पहुंच चुकी हैं. एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में देवघर एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी. एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधा देवघर एम्स पहुंचेगी। राष्ट्रपति दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक देवघर एम्स में रहेंगी राष्ट्रपति दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक देवघर एम्स में रहेंगी. राष्ट्रपति एम्स में ही लंच और विश्राम करेंगी. 3 बजे राष्ट्रपति एम्स परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल ऑडिटोरियम पहुंचेंगी. राष्ट्रपति 3 से…

Read More

Ranchi: कोडरमा की रहने वाली 30 वर्षीय शमा परवीन को गुजरात एटीएस ने मंगलवार को कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. उस पर अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) के लिए युवाओं को ब्रेन वाश करने और भारत में एक आतंकी मॉड्यूल चलाने का आरोप है. शमा परवीन को अलकायदा का भारत में मुख्य कर्ता-धर्ता बताया जा रहा है. जांच एजेंसियों के अनुसार, शमा परवीन पाकिस्तान से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए सीधे संपर्क में थी और कम से कम चार से पांच ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल पर काम कर रही थी. सूत्रों ने बताया कि वह पूरे मॉड्यूल को खुद हैंडल कर रही…

Read More

Ranchi :  नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर से घुसपैठ और जनसंख्या परिवर्तन को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि हमारे लिए घुसपैठ और जनसंख्या परिवर्तन का मुद्दा कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और अस्तित्व को बचाने की लड़ाई है.   संताल परगना में घुसपैठ और जनसांख्यिकीय परिवर्तन जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर मैं लगातार आवाज उठाता रहा हूं. अब इन मुद्दों के प्रत्यक्ष प्रभाव सामने आने लगे हैं. खुशी है कि मीडिया भी अब इस गंभीर समस्या को अपने स्तर से उठाने लगी है.…

Read More

रांची ….टेंडर घोटाले के जरिए करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रांची स्थित PMLA स्पेशल कोर्ट में याचिका दाखिल कर जानकारी दी है। कहा है कि पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, उनके विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) संजीव लाल और ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व इंजीनियर इन चीफ वीरेंद्र राम के खिलाफ अब तक अभियोजन की अनुमति राज्य सरकार द्वारा नहीं दी गई है।ED ने करीब 120 दिन पहले राज्य सरकार से इन तीनों आरोपितों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मांगी थी, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। इसी को आधार बनाकर एजेंसी ने कोर्ट से…

Read More