रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने विश्व आदिवासी दिवस पर अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्षों को याद किया है. कहा है कि आज विश्व आदिवासी दिवस है पर मेरे मार्गदर्शक, मेरे गुरु, मेरे बाबा सशरीर साथ नहीं हैं, मगर उनका संघर्ष, उनके विचार, उनके आदर्श हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे.उन्होंने कहा कि न केवल मेरे पिता थे, बल्कि समस्त आदिवासी समाज समेत झारखण्ड की आत्मा, संघर्ष के प्रतीक और जल-जंगल-जमीन के सबसे मुखर रक्षक भी थे. आदिवासी समाज का जीवन-दर्शन प्रकृति से ही शुरु और प्रकृति पर ही होता है खत्म सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि यह…
Author: डेस्क एडिटर
Ranchi : झारखंड के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने दुमका में आयोजित होने वाली जेल कक्षपाल की भर्ती की तारीख बदल दी है. पहले यह भर्ती 12 सितंबर को होने वाली थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है. अब भर्ती की तिथि 16 सितंबर तय की गयी हैजेल कक्षपाल की भर्ती को लेकर बाकी जिलों के लिए निर्धारित तारीखों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. उल्लेखनीय है कि झारखंड के चार केंद्रीय कारा के अंतर्गत आनेवाली 23 जेलों के लिए कुल संविदा के आधार पर 256 पदों पर कक्षपाल की बहाली निकाली गयी है. इसमें धनबाद…
झारखंड ..झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 9 अगस्त 2025 (शनिवार) को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और अपने पिता शिबू सोरेन के योगदान को याद किया. शिबू सोरेन के निधन की वजह से आदिवासी दिवस इस वर्ष सादगी से मनाया जा रहा है. शिबू सोरेन का सोमवार (4 अगस्त 2025) को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया था. शिबू सोरेन 81 वर्ष के थे और कई बमारियों से जूझ रहे थे. ब्रेन हेमरेज की वजह से वह एक महीने से ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती रहे. विश्व आदिवासी दिवस पर हेमंत सोरेन…
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित ‘वोट अधिकार रैली’ को संबोधित करते हुए मतदाता सूची में अनियमितताओं और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग कांग्रेस को इलेक्ट्रॉनिक डेटा उपलब्ध कराए, तो वह यह साबित कर सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “वोट चोरी” के जरिए सत्ता में आए हैं। वोट की चोरी संविधान के साथ धोखा है रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “वोट की चोरी संविधान के साथ धोखा है। हमें हर…
लोहरदगा .लोहरदगा सदर अस्पताल में बीते 16 वर्षों से रसोइया के रूप में कार्यरत शिल्पी कुमारी को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। न्यायमूर्ति आनंदा सेन की एकल पीठ ने गुरुवार को सुनवाई करते हुए अंतरिम आदेश में स्पष्ट किया है कि शिल्पी कुमारी को न तो सेवा से हटाया जाएगा, और न ही उन्हें किसी आउटसोर्सिंग एजेंसी के अधीन काम करने के लिए मजबूर किया जा सकता है। साथ ही अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि उन्हें नियमित रूप से वेतन दिया जाए। शिल्पी कुमारी ने अपनी याचिका में कहा कि वे बीते 16 सालों से लगातार…
झारखंड.राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन से उनके उपचार की प्रगति और वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। चिकित्सकों से मिलने के बाद राज्यपाल ने रामदास सोरेन के परिजनों से भी भेंट की और कहा कि हम सभी ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। गौरतलब है कि मंत्री रामदास सोरेन बीते शनिवार 2 अगस्त को अपने घर के बाथरूम में गिरने के बाद…
Ranchi: झारखंड सरकार का 19 पोर्टल सहित एप चार दिन तक काम नहीं करेगा. इस बाबत वित्त विभाग के विशेष सचिव संदीप सिंह ने इसकी सूचना जारी कर दी है. यह सूचना सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव सहित सभी विभागों के हेड ऑफ डिपार्टमेंट को दे दी गई है. जारी सूचना में कहा गया है कि आईएफएमएस के मौजूदा डाटा को नये एक्सडाटा सिस्टम में M में माइग्रेट करने के कारण और आलोक में आईएफएमएस के विभिन्न मॉड्यूल में आवश्यक परिवर्तन करने के लिए 15 से 18 अगस्त तक सर्वर व एप्लिकेशन का डाउनटाइम निर्धारित किया गया…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पिता स्वर्गीय शिबू सोरेन के हर पल को यादों में संजोए हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने वीर शहीद निर्मल महतो को भी नमन किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा है कि बाबा दिशोम गुरु के हर सपने को पूरा करेगा उनका बेटा। हमारे वीर पुरुखों का संघर्ष और बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने वीर शहीद निर्मल महतो को भी नमन किया। उन्होंने लिखा कि वीरों और क्रांतिकारियों की भूमि है हमारा झारखंड। इसी वीर भूमि के वीर माटी…
भागलपुर। भागलपुर जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से हालात बिगड़ने लगे हैं. सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगा घाट बाढ़ के पानी में पूरी तरह डूब चुका है. घाट के आसपास का बाजार और कई दुकानें पानी में समा गई हैं. सड़कों पर तीन से चार फीट तक पानी भर गया है, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गंगा स्नान और प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए नमामि गंगा घाट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है. घाट पर स्नान और प्रवेश पूरी तरह…
झारखंड…शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट ने अहम बैठक की. बैठक में मोदी सरकार ने पांच बड़े फैसले भी किए हैं. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तकनीकी शिक्षा संस्थानों को मजबूत करने के लिए 4,200 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तेल विपणन कंपनियों के लिए 30,000 करोड़ रुपये की एलपीजी सब्सिडी को मंजूरी दी है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि तकनीकी शिक्षा योजना में बहु विषयक शिक्षा और अनुसंधान सुधार के तहत 275 तकनीकी संस्थान आएंगे. मंत्रिमंडल ने 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 12,000 करोड़…

