देवघर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर एयरपोर्ट पहुंच चुकी हैं. एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में देवघर एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी. एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधा देवघर एम्स पहुंचेगी।
राष्ट्रपति दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक देवघर एम्स में रहेंगी
राष्ट्रपति दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक देवघर एम्स में रहेंगी. राष्ट्रपति एम्स में ही लंच और विश्राम करेंगी. 3 बजे राष्ट्रपति एम्स परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल ऑडिटोरियम पहुंचेंगी. राष्ट्रपति 3 से 4 बजे के बीच ऑडिटोरियम में एमबीबीएस छात्रों को दीक्षांत समारोह में मेडल देंगी. दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी होंगे, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।


