वाराणसी …वाराणसी के संकठा मंदिर के पीछे स्थित प्राचीन आत्माविरेश्वर मंदिर में शनिवार रात आरती के दौरान अचानक आग लग गई। हादसे में 9 लोग झुलस गए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था और बाबा बर्फानी के रूप में रुई से भव्य शृंगार किया गया था। रात में आरती के दौरान जब पुजारी मुनमुन गुरु दीप थाल लेकर पूजा कर रहे…
Author: डेस्क एडिटर
रांची..पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग को खुली चुनौती दी है। उन्होंने ऐलान किया है कि रिंम्स टू की जमीन पर 24 अगस्त को वो हल चलाएंगे अगर किसी में हिम्मत है तो रोक कर दिखा ले। दरअसल विश्व आदिवासी दिवस पर गमहरिया स्थित रामचंद्रपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि चंपाई सभा को संबोधित कर रहे थे उसी दौरान उन्होंने इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा ब्रिटिश हुकुमत से अलग झारखंड राज्य की लड़ाई में हमारे जैसे सैकड़ों लोगों ने कुर्बानियां दी। दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने महाजनी प्रथा के खिलाफ…
रांची…रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रा से छेड़खानी के मामले में जमानत पर निकले फिरोज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से पुलिस विभाग और इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना बीते शनिवार रात की बताई जा रही है। जो कि राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के नाला रोड गली नंबर आठ में हुई। घटना के बाद युवक को तत्काल उसे रिम्स ले जाया गया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक के आत्महत्या की पुष्टि हिंदीपीढ़ी थाना की पुलिस ने की है।फिरोज को स्कूली छात्रा से छेड़खानी के…
रांची। चंद्रशेखर आज़ाद सुबह 9:45 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे रामगढ़ जिले के नेमरा ग्राम रवाना होंगे, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पैतृक गांव है। नेमरा में वे दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देंगे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे। आगे उनका कार्यक्रम, पढ़े डिटेल .इसके बाद दोपहर 2:00 बजे वे नेमरा से रांची सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ वे शाम 5:00 बजे तक ठहरेंगे। शाम 5:30 बजे वे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे। सांसद चंद्रशेखर आज़ाद का यह दौरा सामाजिक न्याय, आदिवासी सम्मान और जन…
गिरिडीह…हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को भाजपा की ओर से शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। झंडा मैदान से आरंभ हुई इस यात्रा में 77 मीटर लंबा तिरंगा प्रमुख आकर्षण रहा, जिसे थामे सैकड़ों कार्यकर्ता भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा शहर गुंजायमान करते रहे।यात्रा टावर चौक, मकतपुर चौक, कालीबाड़ी चौक सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए बड़ा चौक पर संपन्न हुई। इस दौरान भाजपाइयों ने राहगीरों और स्थानीय लोगों को तिरंगा भेंट कर स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की।कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि आजादी…
रांची : राजधानी रांची शहर के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में स्थित भट्टी चौक के पास साहिल उर्फ कुरकुरे की हत्या गोली मारकर कर दी गई. यह घटना रविवार दोपहर की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने जेल से बाहर आये पूर्व पार्षद असलम के भाई आसिफ को हिरासत में ले लिया हैहत्या की घटना के कुछ देर बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के घर व कार्यालय में तोड़फोड़ की. गोली मारने वाले शख्स अरमान के घर में तोड़फोड़ कर घरेलू सामान को…
रांची-झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने औद्योगिक नगरी जमशेदपुर को बड़ी सौगात दी है. आधुनिक परिवहन सुविधा देने की दिशा में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सुगम और आरामदायक परिवहन के संकल्प के तहत मानगो डिमना चौक के पास 13 एकड़ में यह डिपो तैयार होगा. नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने परियोजना को हेम (हाइब्रिड एन्युइटी मोड) पर बनाने की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है और प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है. 145 करोड़ से बनेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल झारखंड के नगर…
रांची…बाबा मंदिर प्रकरण में दर्ज एफआईआर को लेकर शनिवार को सांसद निशिकांत दुबे खुद गिरफ्तारी देने के लिए बाबा मंदिर थाना पहुंचे। हालांकि, थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में सीधी गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है। पहले आरोपी को तीन बार नोटिस जारी किया जाता है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होती है। पुलिस ने यह भी बताया कि शनिवार होने के कारण कोर्ट बंद है और अब तक कोर्ट में एफआईआर की कॉपी भी नहीं पहुंची है। इस दौरान करीब आधे घंटे तक सांसद थाने में मौजूद रहे, जिसके बाद…
Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने निशिकांत दूबे के मामले पर कहा है कि जब वे अपनी गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने से ही मना कर दिया. उनके खिलाफ तो मंदिर में पूजा करने पर भी केस दर्ज किया गया. सोचिए, आस्था के अधिकार पर भी राजनीति हो रही है. मामला पूरी तरह राजनीतिक था बाबूलाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा है कि यह साफ दिखता है कि मामला पूरी तरह राजनीतिक था. केवल उन्हें और सांसद मनोज तिवारी को परेशान करने के लिए ही किया गया. भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और यहां…
Ranchi : सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग में 10 हजार पदों पर बहाली का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द स्वास्थ्य विभाग में 10,000 पदों की बहाली निकाली जाएगी, जिसमें से 6,000 पदों पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए भावनाओं से भरा है. एक ओर यह भाई-बहन के रिश्ते को मनाने का दिन है. वहीं दूसरी ओर हमारे गुरुजी, श्रद्धेय शिबू सोरेन जी के निधन का गम भी है. उनका जाना मेरे जीवन और राजनीति दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है. लेकिन बहनों का स्नेह ऐसा…

