रांची …झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार राज्य के 300 प्रतिभाशाली आदिवासी छात्र-छात्राओं को हर साल डॉक्टर और इंजीनियर बनाने के लिए विशेष योजना पर काम कर रही है। इसके तहत चयनित छात्रों को नीट (NEET) और जेईई (JEE) की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। फिलहाल कोचिंग संचालित करने के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया जारी है, जिसे 13 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद एक परीक्षा के माध्यम से योग्य छात्रों का चयन कर उन्हें कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। 11वीं और 12वीं के छात्रों को दो अलग बैचों में दी जाएगी कोचिंग कल्याण विभाग के…
Author: डेस्क एडिटर
रांची…झारखंड सरकार ने राज्य के 360 हाई स्कूलों को प्लस टू स्तर (इंटरमीडिएट) में अपग्रेड करने के लिए केंद्र सरकार से 3600 करोड़ रुपये की सहायता मांगी है। इस संबंध में राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रस्ताव सौंपा है। प्रस्ताव के अनुसार, राज्य के प्रत्येक जिले में 15 हाई स्कूलों को प्लस टू स्कूल में बदला जाएगा। हर स्कूल के अपग्रेडेशन पर औसतन 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे लैब, पुस्तकालय, शौचालय और अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण किया जा सकेगा। इंटर की पढ़ाई पर पड़ा असर शिक्षा मंत्री ने बताया कि नई शिक्षा…
पलामू। मेदिनीनगर नगर निगम ने फर्जी सर्टिफिकेट बनाने के मामले में कचहरी में बुधवार को कार्रवाई की। निगम कार्यालय से सटकर चल रही भारत फोटो स्टेट ऑनलाइन सेंटर में छापेमारी की। इस क्रम में यहां से कई तरह के फर्जी सर्टिफिकेट मिलने पर दुकान को सील कर दिया गया। मौके से मुस्लिमनगर के परवेज इकबाल को पकड़ा गया। उसे शहर थाना भेज दिया गया है। पूरे मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। कार्रवाई का नेतृत्व सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत मेहता कर रहे थे। नगर निगम कार्यालय को गुप्त सूचना मिली थी कि कचहरी की कई दुकानों में फर्जी तरीके…
रांची। झारखंड सरकार ग्रामीण विकास की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षत्रों में योजनागत और जमीनी स्तर पर काम हो रहा है। रोजगार और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित हो रही हैं। यह बातें राज्य के ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को एक प्रेस रिलीज के माध्यम से कही। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार गांवों को आत्मनिर्भर बनाने और आम जनता के जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण विकास की दिशा में योजनागत और…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की अध्यक्षता में बुधवार को राजभवन में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की स्टेट मैनेजिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में राज्यपाल ने रेड क्रॉस की भूमिका को और अधिक प्रभावी तथा जन-कल्याणकारी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से स्वैच्छिक रक्तदान को एक सामाजिक जनांदोलन का रूप देने पर बल दिया। राज्यपाल ने कहा कि रक्तदान शिविरों का नियमित आयोजन किया जाए और इनमें विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट-गाइड जैसी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। रक्तदान एक पुनीत कार्य है, सभी को इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने…
गुमला। गुमला जिला अंतर्गत जारी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहां एक पुत्र ने टांगी से वार करके अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक की पहचान 60 वर्षीय गुरुवा मुंडा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पुत्र का नाम सुमन मुंडा (28) बताया गया है. घटना मंगलवार रात की है. शौच करने निकले गुरुवा मुंडा पर बेटे ने किया हमला मृतक की पत्नी सिल्मइत मुंडाई ने बताया कि गुरुवा मुंडा रात में शौच करने के लिए घर से बाहर निकले थे. इसी दौरान उनका पुत्र…
Ranchi : रांची नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने आज वार्ड संख्या 12 में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. यह अभियान मुख्य रूप से कार्मेल स्कूल, संत फ्रांसिस स्कूल और असीसी स्कूल के मुख्य गेट एवं चारों ओर की चहारदीवारी के पास लगे ठेला-गुमटी और अस्थाई दुकानों को हटाने के लिए चलाया गया. इन इलाकों में लंबे समय से स्थानीय लोगों की ओर से शिकायतें मिल रही थीं कि बच्चों के स्कूल आने-जाने के रास्ते में ठेला और दुकानों की वजह से काफी भीड़भाड़ और असुविधा हो रही है. सुरक्षा और ट्रैफिक की दृष्टि से भी यह अतिक्रमण परेशानी…
Ranchi: रांची निवासी श्यामानंद पांडेय द्वारा दायर की गयी जनहित याचिका पर सुनवाई हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने राज्य के DGP को प्रतिबंधित मांस की बिक्री के विरुद्ध उठाए गए कदमों की जानकारी देने के संबंध में शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई हुई. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शुभम कटारुका ने बहस की. उन्होंने अपनी बहस में अदालत को यह बताया कि रांची एसएसपी की ओर से जो शपथपत्र दिया गया है. शपथपत्र में सिर्फ यह जानकारी दी गई है कि गौ तस्करी के मामले में…
Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई से दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं. इस दौरान वे देवघर और धनबाद में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी. राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए झारखंड पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. रांची, धनबाद और देवघर तीनों जिलों की पुलिस अलर्ट पर है. दूसरी तरफ रांची पुलिस ने भी राष्ट्रपति दौरे को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए हैं. 31 जुलाई को रांची में इस प्रकार रहेगी यातायात व्यवस्था : – सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक पूरे शहर में भारी वाहनों का प्रवेश…
जामताड़ा। जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मोहनपुर पतरोडीह गांव के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर सीएसपी संचालक से लगभग 2 लाख रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। रिवाल्वर कनपटी पर सटाकर दी घटना को अंजाम सीएसपी संचालक विनोद यादव ने बताया कि घटना शाम के समय की है, जब वे शटर बंद कर अंदर हिसाब कर रहे थे। उनके साथ स्टाफ दिवाकर यादव भी मौजूद था। इसी दौरान शटर पर…

