रांची…रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रा से छेड़खानी के मामले में जमानत पर निकले फिरोज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से पुलिस विभाग और इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना बीते शनिवार रात की बताई जा रही है। जो कि राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के नाला रोड गली नंबर आठ में हुई। घटना के बाद युवक को तत्काल उसे रिम्स ले जाया गया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक के आत्महत्या की पुष्टि हिंदीपीढ़ी थाना की पुलिस ने की है।फिरोज को स्कूली छात्रा से छेड़खानी के आरोप में तीन दिन पूर्व जमानत मिली थी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फिरोज ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस और जेल प्रशासन इस मामले की जांच में जुट गए हैं।छेड़खानी के आरोप के बाद पुलिस लगातार इसकी छानबीन कर रही थी। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान फिरोज अली के रूप में हुई थी। लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। युवक गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम भी रखा था। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी लोअर बाजार थाना क्षेत्र से हो पायी थी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


