Author: डेस्क एडिटर

रांची: रांची पुलिस ने वाहनों के शीशा में लगे काले फिल्म को हटाने के लिए मंगलवार को अभियान चलाया. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के आदेश पर रांची शहर के अलग-अलग हिस्से में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के द्वारा वाहनों के शीशा से काला फिल्म हटाने को लेकर अभियान शुरू किया गया है.इस दौरान पुलिस ने कई वाहनों को पुलिस ने रुकवाया और काला फिल्म लगे वाहनों से काला फिल्म हटाया और जुर्माना भी लगाया. पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वाहनों में काला फिल्म, प्रेशर हॉर्न, साइलेंसर को मॉडिफाइ कर आवाज निकाल कर वाहन चलाने वालों…

Read More

रामगढ़।  समाजवादी पार्टी के प्रमुख सह उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव मंगलवार नेमरा पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन संघर्षों और मजबूत विचारधारा से जुड़ा रहा अखिलेश यादव ने शिबू सोरेन को आदिवासियों का बड़े नेता बताते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्षों और मजबूत विचारधारा से जुड़ा रहा. शिबू सोरेन का संघर्ष और विचारधारा उनके बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विरासत में मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि हेमंत सोरेन इस विरासत को आगे लेकर जाएंगे और…

Read More

बोकारो …बोकारो जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है जहां एक मरीज के द्वारा इलाज का 200 रुपये बकाया नहीं चुकाने पर डॉक्टर के द्वारा मरीज को कैंची से जख्मी करने का आरोप लगा है। मामला जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र का है। इस घटना को लेकर पीड़ित ने पेटरवार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झोला छाप डॉक्टर पंकज कुमार को हिरासत में ले लिया है। वहीं उस झोला छाप डॉक्टर से पूछताछ भी की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाने में दर्ज…

Read More

रामगढ़। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद, उनकी पुत्रवधु विधायक कल्पना सोरेन हर दिन अपने कर्तव्य को निभाते हुए दिखाई दे रही हैं। वह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गुरुजी के श्राद्क्रम में सक्रिय रूप से संलिप्त हैं। हर दिन, वह दिवंगत गुरुजी की आत्मा को अर्पित करने के लिए पारंपरिक खाद्य सामग्री बनाती हैं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उसे दिवांगत गुरुजी के आत्मा को अर्पित करते है। यह श्राद्क्रम का एक हिस्सा है जिसे हर दिन निभाना पड़ता है।आज एक तस्वीर साझा करते हुए कल्पना सोरेन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हमारे पारंपरिक विधान और रीति-रिवाज…

Read More

झारखंड…झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बनी हुई है. दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. मंत्री को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है. कल सोमवार को अमेरिका के चिकित्सकों और अपोलो अस्पताल की टीम के बीच ऑनलाइन बैठक हुई. टीम के नेतृत्वकर्ता डॉ केएन सिंह ने मंत्री के स्वास्थ्य की विस्तृत रिपोर्ट पेश की. समीक्षा के बाद चिकित्सकों ने फिलहाल उनके ब्रेन का ऑपरेशन नहीं करने का निर्णय लिया.मीटिंग के बाद मंत्री के परिजनों को बताया गया कि मंत्री का शरीर कार्य कर रहा है, लेकिन ब्रेन सक्रिय नहीं है.…

Read More

झारखंड…प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत झारखंड को 2,22,069 नए घरों की सौगात मिली है. इसके लिए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार प्रकट किया. सोमवार को अन्नपूर्णा देवी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में उन्हें आधिकारिक पत्र सौंपा.केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस फैसले को झारखंड के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह स्वीकृति ‘अंतिम…

Read More

Ranchi : झारखंड में हाल के महीनों में अपराधियों द्वारा पुलिस से हथियार छीनने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि पुलिस भी इन अपराधियों से सख्ती से निपट रही है. बीते आठ महीनों में राज्य में ऐसे 10 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें अपराधियों ने पुलिस से हथियार छीनकर भागने या हमला करने की कोशिश की. पुलिस ने भी इन पर कड़ी जवाबी कार्रवाई की है. इन तरह की घटनाओं में पुलिस की गोली से कई अपराधी मारे गए हैं. जबकि कुछ घायल अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया है.बीते 10 अगस्त…

Read More

Ranchi: हिंदपीढ़ी इलाके में हुए साहिल हत्याकांड मामले में पुलिस ने पूर्व पार्षद असलम को गिरफ्तार कर लिया है. असलम को मंगलवार को ही एक अन्य मामले में जमानत मिली थी. जिसके तुरंत बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की. साहिल की गोली मारकर हुई थी हत्या रविवार को हिंदपीढ़ी के भट्टी चौक के पास साहिल उर्फ कुरकुरे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने पूर्व पार्षद असलम के दफ्तर और अरमान के घर में तोड़फोड़ की थी. साहिल की मां ने इस हत्याकांड के लिए पूर्व पार्षद असलम और उनके भाई आसिफ…

Read More

Ranchi : 15 अगस्त 2025 को रांची नगर निगम क्षेत्र में आने वाली सभी मांस, मछली और मुर्गे की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी. इस दिन इन वस्तुओं की खरीद-बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. रांची नगर निगम ने इसका आदेश जारी कर दिया है.नगर निगम के उप प्रशासक द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सभी मांस, मछली और मुर्गे की दुकानें 15 अगस्त को बंद रहेंगी. यदि कोई दुकानदार या विक्रेता इन वस्तुओं को बेचते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.नगर निगम का यह निर्णय स्वतंत्रता दिवस की गरिमा बनाए…

Read More

Ranchi : झारखंड में विभिन्न पावर प्रोजेक्ट के लिए विभिन्न जिलों में अब तक 17783.97 एकड़ वन भूमि का हस्तांतरण हो चुका है. बावजूद इसके कई प्रोजेक्ट पूरे नहीं हो पाए हैं. तिलैया में 4000 मेगावाट के पावर प्लांट के लिए 2441.94 एकड़ वन भूमि स्थानांतरित की गई. लेकिन यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चल गया. इसी तरह टीवीएनएल का विस्तारीकरण नहीं हुआ.लगभग ढ़ाई साल पहले ही टीवीएनएल के विस्तारीकरण की स्वीकृति मिल चुकी है. टीवीएनएल के लिए 29.65 एकड़ वन भूमि हस्तांतरित की गई है. जमशेदपुर में सोलर पावर प्लांट के लिए 19.76 एकड़ वन भूमि हस्तांतरित की गई. वहीं…

Read More