Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रांची»रांची के हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या
रांची

रांची के हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरAugust 10, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची : राजधानी रांची शहर के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में स्थित भट्टी चौक के पास साहिल उर्फ कुरकुरे की हत्या गोली मारकर कर दी गई. यह घटना रविवार दोपहर की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने जेल से बाहर आये पूर्व पार्षद असलम के भाई आसिफ को हिरासत में ले लिया हैहत्या की घटना के कुछ देर बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के घर व कार्यालय में तोड़फोड़ की. गोली मारने वाले शख्स अरमान के घर में तोड़फोड़ कर घरेलू सामान को बाहर फेंका दिया. जबकि, पूर्व पार्षद असलम के कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गई है. तोड़फोड़ व हंगामा की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को शांत कराया. इलाके में पुलिस की तैनाती कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक साहिल कुछ महीने पहले ही जेल से बाहर आया था. साहिल की मां ने पुलिस को बताया है कि अरमान नाम के एक युवक ने उसकी हत्या गोली मारकर कर दी है. उस पर पूर्व पार्षद असलम के भाई आसिफ पर गोली मारने का भी आरोप है. साहिल की मां का कहना है कि जेल से बाहर आने के बाद से आसिफ लगातार साहिल को धमकी दे रहा था.
हत्या की वारदात के बाद हिंदपीढ़ी इलाके में तनाव का माहौल है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं. पुलिस ने साहिल के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, साहिल आर्म्स एक्ट के तहत जेल गया था और कुछ महीने पहले ही जेल से बाहर निकला था. जेल में रहने के दौरान साहिल और असलम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें साहिल ने असलम और उसके भाई आसिफ के साथ मारपीट भी की थी. इसी विवाद के बाद से आसिफ, जो हाल ही में जेल से बाहर आया था, साहिल को लगातार धमकी दे रहा था. रविवार दोपहर को अरमान नाम के एक युवक ने साहिल को भट्टी चौक पर बुलाया और गोली मारकर फरार हो गया.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026

मुख्य सचिव अविनाश कुमार की पत्नी को ईडी का नोटिस, मांगी जमीन घोटाले से जुड़ी जानकारी

January 30, 2026

रांची समेत झारखंड के इन जिलों में आयकर विभाग ने मारा छापा

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.