Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»देश-विदेश»सोमनाथ मंदिर पर फहराता ध्वज भारत की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक : पीएम मोदी
देश-विदेश

सोमनाथ मंदिर पर फहराता ध्वज भारत की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक : पीएम मोदी

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJanuary 11, 20262 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

देश-विदेश: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत निकाली गई शौर्य यात्रा में भाग लिया। इस यात्रा में 108 घोड़ों के साथ एक प्रतीकात्मक जुलूस निकाला गया, जो शौर्य, साहस और बलिदान का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद रहे।

शौर्य यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने वीर हमीरजी गोहिल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वीर हमीरजी गोहिल ने वर्ष 1299 ईस्वी में जफर खान के हमले के दौरान सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। शौर्य यात्रा के बाद पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। यात्रा मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। पीएम मोदी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहन पर खड़े होकर करीब एक किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान लोगों का अभिवादन करते नजर आए।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह गर्व का क्षण है और पूरे देश के लिए गौरव का समय है। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की आस्था, साहस और सभ्यतागत आत्म-सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने याद दिलाया कि करीब एक हजार साल पहले महमूद गजनी ने सोमनाथ मंदिर पर हमला किया था, लेकिन हर बार मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती

January 30, 2026

अनिल अंबानी ग्रुप को तगड़ा झटका, ईडी ने अटैच की 1,885 करोड़ की संपत्ति

January 29, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.