Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»डीसी कंचन सिंह के प्रयास से सिमडेगा पर्यटन को मिली नई पहचान, कोलकाता से पहुंचे पर्यटक
झारखंड

डीसी कंचन सिंह के प्रयास से सिमडेगा पर्यटन को मिली नई पहचान, कोलकाता से पहुंचे पर्यटक

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJanuary 10, 20262 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

सिमडेगा : सिमडेगा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे उपाय अब रंग लाने लगे हैं। डीसी कंचन सिंह के प्रयासों से पहली बार कोलकाता जैसे बड़े शहर से पर्यटक सिमडेगा के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने पहुंचे हैं। इससे सिमडेगा टूरिज्म को नई उड़ान मिली है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर सिमडेगा जिले के बसतपुर, दानगद्दी, रामरेखा सहित अन्य पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार काम कर रहा है। राजकीय रामरेखा महोत्सव के सफल आयोजन के बाद सिमडेगा के पर्यटन स्थलों की चर्चा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से तेजी से फैलने लगी, जिसका सकारात्मक असर अब देखने को मिल रहा है।

इन्हीं चर्चाओं से प्रभावित होकर लातेहार टूरिज्म द्वारा सिमडेगा के लिए विशेष टूर पैकेज शुरू किया गया। इसी पैकेज के तहत कोलकाता निवासी आनंद राज घोष अपने परिवार के साथ सिमडेगा पहुंचे। उन्होंने दानगद्दी, बसतपुर और रामरेखा सहित कई पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। प्रशासन की ओर से पर्यटकों के ठहरने और घूमने की बेहतर व्यवस्था की गई थी। शुक्रवार को पर्यटकों ने बसतपुर और दानगद्दी का भ्रमण किया, जबकि शनिवार को सुबह रामरेखा का दर्शन करने के बाद वे नेतरहाट के लिए रवाना होंगे। भ्रमण के बाद पर्यटकों ने डीसी सिमडेगा कंचन सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डीसी ने फूल और मोमेंटो देकर पर्यटकों का स्वागत किया।पर्यटक आनंद राज घोष और उनके परिजनों ने सिमडेगा के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते हुए कहा कि यहां की खूबसूरती अद्वितीय है। उन्होंने बताया कि वे कोलकाता लौटकर अपने मित्रों और परिचितों को सिमडेगा के पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे और यहां आने के लिए प्रेरित करेंगे। डीसी सिमडेगा कंचन सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम करता रहेगा। आने वाले समय में पर्यटन स्थलों को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि सिमडेगा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। पर्यटकों का यह आगमन सिमडेगा टूरिज्म के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत मानी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.