घाटशिला। झारखंड में घाटशिला उपचुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। एक ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा और दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी है। घाटशिला विधानसभा सीट तत्कालीन स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद से खाली हो गई है। ऐसे में 6 महीनों के भीतर यहां उपचुनाव होने वाला है। झामुमो संभवतः रामदास सोरेन के बड़े बेटे सोमेश सोरेन या उनकी पत्नी को चुनावी मैदान में उतार सकती है। वहीं भाजपा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपने बेटे को दोबारा घाटशिला से लड़ाने के लिए और जीत हासिल करने के लिए जनता के बीच अपने बेटे…
Author: डेस्क एडिटर
बिहार …बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रत्याशियों के लिए एक सख्त आदेश जारी कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि अब विधानसभा चुनाव में एक प्रत्याशी केवल 40 लाख रुपए ही खर्च कर सकेंगे। उम्मीदवारों के खर्च की जांच कैसे हो, इसको लेकर मंगलवार को समीक्षा भवन में सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों का प्रशिक्षण दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार आगामी विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी अधिकतम 40 लाख रुपये तक ही खर्च कर सकेंगे। इसे लाकर चुनाव आयोग ने साफ़ कर दिया है और कहा है कि राजनीतिक दलों…
चक्रधरपुर …झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने समाज को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है। चक्रधरपुर के झुमका मोहल्ला स्थित सज्जन गली में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपती को अपने ही बेटे और बहू की प्रताड़ना से इतना पीड़ा पहुंचा कि उन्होंने सरेआम बीच चौक में धरने पर बैठने का फैसला किया। 65 वर्षीय अर्जुन प्रताप साव और उनकी 55 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी, जो कैंसर से पीड़ित हैं, उन्होंने अपने बड़े बेटे आलोक साव और बहू सुषमा पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और घर से निकालने जैसे गंभीर आरोप लगाए…
झारखंड …झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। इस बार उन पर उनके ही बॉडीगार्ड के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित सुरक्षा कर्मियों द्वारा लातेहार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। घटना मंगलवार की है, जब पूर्व मंत्री पलामू से रांची की ओर जा रहे थे। लातेहार जिला मुख्यालय के जुबली रोड पर जाम लगने के कारण उनका काफिला रुका। बताया जा रहा है कि जाम हटाने के प्रयास में उनके बॉडीगार्ड जब वाहन से उतरे, तो केएन त्रिपाठी…
बोकारो …बोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत मानगो पंचायत के कर्मागोड़ा गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के सभी सदस्य विषाक्त भोजन की चपेट में आ गए। जहरीला भोजन खाने से सबसे पहले 22 वर्षीय नरेश मांझी की सोमवार की सुबह लगभग 4 बजे घर पर ही मौत हो गई। इसके बाद मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे इलाज के दौरान उनके पिता, 55 वर्षीय लोबिन मांझी की भी सदर अस्पताल में मृत्यु हो गई। परिवार के अन्य पांच सदस्य बड़े पुत्र 35 वर्षीय वकील मांझी, बहू सोमली देवी (30 वर्ष), बेटी सोहगी कुमारी…
झारखंड …झारखंड की राजधानी रांची स्थित रिनपास (रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइकेट्री एंड एलाइड साइंसेज) अपने 100 साल पूरे होने पर शताब्दी समारोह का आयोजन करने जा रहा है। यह भव्य आयोजन 4 सितंबर को कांके स्थित रिनपास परिसर में आयोजित होगा। इस ऐतिहासिक मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें समारोह में आमंत्रित किया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति को लेकर संस्थान के कर्मियों, चिकित्सकों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों में खासा उत्साह…
रांची। सूर्या हांसदा केस में अब मानवाधिकार आयोग सख्त हो गया है। आजसू की तरफ़ से संजय मेहता ने आयोग में केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद आजसू के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता के आवेदन पर आयोग ने संज्ञान लिया था। आयोग ने अब इस मामले में गोड्डा के डीसी, एसपी से चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट माँगा है। जिसके बाद अब आयोग की गंभीरता से परिजनों में न्याय की आस जगी है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने प्रियंक कानूनगो, माननीय सदस्य की अध्यक्षता में, मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 12 के तहत इस मामले का संज्ञान लिया है। आयोग…
पलामू…जिले में नई शराब दुकानों की शुरुआत से पहले ही विरोध तेज हो गया है। खासकर हरिहरगंज प्रखंड के पथरा गांव और शहर के बेलवाटिका चौक पर स्थानीय लोगों ने प्रस्तावित दुकानों का कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे सामाजिक ताने-बाने पर बुरा असर पड़ेगा और युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। हरिहरगंज प्रखंड के पथरा गांव के लोगों ने ग्रामसभा कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर गांव में शराब दुकान न खोलने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि पथरा तीन ओर से बिहार के औरंगाबाद जिले से घिरा है, जहां…
रांची…झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि “यू टर्न सरकार! ‘लौट कर बुद्धू घर को आए’ वाली कहावत हेमंत सरकार पर पूरी तरह लागू होती है।” पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार बार-बार उन्हीं नीतियों को लागू करने पर मजबूर हो रही है, जिन्हें पहले बदलकर खुद नई नीति पेश की थी। उन्होंने जेएसएससी की परीक्षा पद्धति का उदाहरण देते हुए कहा कि सोरेन सरकार ने पहले उनके कार्यकाल के दो चरणों (पीटी और मेंस) वाले पैटर्न को खत्म कर केवल एक चरण…
सिमडेगा। करमा पर्व से पहले झारखंड सरकार ने महिलाओं को इस महीने की सौगात दे दी है। दरअसल मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत सिमडेगा जिला में लाभुकों को करमा पर्व के पूर्व अगस्त महीने की 2500 रुपए की सम्मान राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। इस योजना के अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न है, जिन्हें अगस्त माह की सम्मान राशि (2500) रुपये उनके खाते में हस्तांतरित की गयी है। बानो प्रखंड -12165 बांसजोर प्रखंड -3949 बोलबा प्रखंड -3535 जलडेगा प्रखंड -8751 केरसई प्रखंड -5244 कोलेबिरा प्रखंड -9499 कुरडेग प्रखंड -6607 पाकरटांड़ प्रखंड -5965 सिमडेगा प्रखंड -11789 ठेठईटांगर…

