Author: डेस्क एडिटर

झारखंड…मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज अपने बड़े भाई स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना सोरेन और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोवाडीह स्थित स्व. दुर्गा सोरेन चौक पहुंचे, जहां उन्होंने बड़े भाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “झारखंड आंदोलन के अगुवा नेता, महान क्रांतिकारी और योद्धा, मेरे मार्गदर्शक आदरणीय दादा स्व. दुर्गा सोरेन जी की जयंती पर शत-शत नमन. झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण में आपका योगदान सभी को हमेशा प्रेरित करता रहेगा”।

Read More

पंजाब …पंजाब में बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए जहां कई पंजाबी कलाकार आगे आए हैं, वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं हैं। सोनू सूद और अक्षय कुमार के बाद अब सलमान खान ने भी राहत कार्यों में योगदान दिया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू और राहत के लिए बोट्स भेजी हैं और कुछ गांवों को गोद लेने की योजना बनाई है। सलमान खान की संस्था बीइंग ह्यूमन ने पांच बोट्स पंजाब भेजी हैं। इनमें से तीन बोट्स का इस्तेमाल खाना और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए शुरू हो चुका है। वॉलंटियर्स इन बोट्स से…

Read More

पटना। बिहार की राजनीति एक बार फिर रोजगार, पलायन और विकास के मुद्दे पर गरमा गई है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि “बीते 20 वर्षों से बिहार और 11 वर्षों से केंद्र में नीतीश-मोदी की सरकार रहने के बावजूद राज्य बेरोजगारी, पलायन और गरीबी का मुख्य केंद्र बना हुआ है. यह मैं नहीं बल्कि नीति आयोग की रिपोर्टें बार-बार बता रही हैं.” भाजपा ने किया पलटवार तेजस्वी के इस बयान पर भाजपा नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राजद के…

Read More

रांची।  रांची के फुटपाथ दुकानदारों ने सोमवार को नगर निगम का घेराव कर संवैधानिक अधिकारों की मांग की. ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के बैनर तले हजारों दुकानदारों ने प्रदर्शन किया.घेराव का नेतृत्व संदीप कुमार वर्मा (एटक), विकास वर्मा, भाकपा राज्य सचिव महेंद्र पाठक और जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने किया. दुकानदारों ने 2009 व 2014 में संसद से पारित कानून और झारखंड सरकार द्वारा 2017 में बनाए गए स्ट्रीट वेंडर एक्ट को लागू करने की मांग उठाई। दुकानदारों की प्रमुख मांगें नई वेंडिंग जोन और नई वेंडिंग कमेटी का गठन. गैरकानूनी बेदखली और पुलिसिया दुराचार पर रोक.…

Read More

रांची …रांची के टिकट उमरो शूटिंग रेंज में 2 से 5 सितम्बर तक आयोजित 15वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप एवं थर्ड इंटर स्कूल शूटिंग चैम्पियनशिप में चतरा राइफल शूटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया। चार दिवसीय प्रतियोगिता के समापन अवसर पर 5 सितम्बर को हुई मेडल सेरेमनी में क्लब ने राइफल और पिस्टल दोनों इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 72 से अधिक मेडल अपने नाम किए और पूरे राज्य में अपनी अलग पहचान बनाई। पदक तालिका (CHATRA Rifle Shooting Club) स्वर्ण – 24 रजत – 42 कांस्य – 9 कुल – 72+…

Read More

झारखंड…स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को 7 सितंबर की रात एक धमकी भरा कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें धमकी दी कि “तुम इंतजार करो, तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे… हम लोग झारखंड के लिए निकल चुके हैं।” इस घटना के बाद मंत्री के निजी सचिव अज़हरुद्दीन ने बोकारो स्टील सिटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई और तत्काल FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।शिकायत में अज़हरुद्दीन ने पुलिस से अपील की है कि धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उचित धाराओं में FIR दर्ज की जाए और शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, मंत्री…

Read More

झारखंड..झारखंड आंदोलन के इतिहास के काले अध्याय के रूप में दर्ज गुवा गोलीकांड की बरसी पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद हुए लोगों के स्मृति में बने शहीद स्थल पर जाकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर चंपाई सोरेन ने झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों के अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए चल रहे आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया।

Read More

रांची…भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य में हुए DMFT (District Mineral Foundation Trust ) फंड घोटाले को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला किया। मरांडी ने यह बयान प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दिया। मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने DMFT फंड को अपने निजी लाभ का साधन बना लिया है और अधिकारियों को इसे निकालने के लिए लगाए रखा है। उनका दावा है कि लूट का सारा पैसा सीधे मुख्यमंत्री की तिजोरी में जमा हो रहा है। मरांडी ने कहा कि इस घोटाले की जांच सीबीआई से करानी चाहिए। उन्होंने…

Read More

नेपाल। नेपाल एक बार फिर हिंसा की आग में जल रहा है. युवा केपी शर्मा ओली सरकार के फैसले के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं. भारी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. युवाओं में गुस्सा इतना है कि प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड्स को तोड़कर संसद भवन में घुस गए. जिसके बाद बवाल और बढ़ गया. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. आंसू गैस के गोले दागे गए. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुईं. ताजा अपडेट के अनुसार 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 45 लोग घायल हैं. स्थिति तनावपूर्ण…

Read More

ओरमांझी…राजधानी रांची के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में बीते 3 सितंबर को जिराफ मिष्टी की मौत हो गयी थी. मिष्टी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आयी कि वह गर्भवती थी. उसके गर्भ में भ्रूण पाया गया है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि गर्भ कितने माह का था. रिपोर्ट में जिराफ के पैर में जख्म होन की भी पुष्टि की गयी है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जख्म की वजह से ही वह बाड़े में गिर गयी और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गयी. उद्यान प्रबंधन ने किया नियम उल्लंघन जिराफ…

Read More