सिमडेगा। करमा पर्व से पहले झारखंड सरकार ने महिलाओं को इस महीने की सौगात दे दी है। दरअसल मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत सिमडेगा जिला में लाभुकों को करमा पर्व के पूर्व अगस्त महीने की 2500 रुपए की सम्मान राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है। इस योजना के अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न है, जिन्हें अगस्त माह की सम्मान राशि (2500) रुपये उनके खाते में हस्तांतरित की गयी है।
बानो प्रखंड -12165
बांसजोर प्रखंड -3949
बोलबा प्रखंड -3535
जलडेगा प्रखंड -8751
केरसई प्रखंड -5244
कोलेबिरा प्रखंड -9499
कुरडेग प्रखंड -6607
पाकरटांड़ प्रखंड -5965
सिमडेगा प्रखंड -11789
ठेठईटांगर प्रखंड -14464
नगर परिषद् क्षेत्र -6035
बता दें कि सिमडेगा जिले में कुल- 88003 लाभुकों का अगस्त माह 2025 की सम्मान राशि के रूप में प्रति लाभुक 2,500 रुपये की दर से कुल-220007500।00 (बाईस करोड़ सात हजार पाँच सौ) रुपये की राशि आधार अधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से की गई है। यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी -सह- समाजिक सुरक्षा कोषांग, पदाधिकारी आशा मैक्सिमा लकड़ा ने दी।जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है, अतिशीघ्र भौतिक सत्यापन का कार्य संपन्न होने के पश्चात शेष सुयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। वैसे लाभुक जिनका भौतिक सत्यापन लंबित है, वो पंचायत सेवक अथवा प्रखंड कार्यालय में संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर अपने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।


