दुमका। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना अंतर्गत सुंदराफलान गांव में रविवार की आधी रात एक परिवार पर कहर बरसा. बेटी के प्रेमी ने घर में घुसकर उसके माता-पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी. सनकी प्रेमी यहीं नहीं रुका उसने अपनी प्रेमिका और उसकी छोटी बहन पर भी हमला किया. इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. आरोपी पाकुड़ का रहने वाला है, जो कि दिव्यांग है। दोनों बहनों ने भागकर बचायी अपनी जान रविवार की देर रात करीब 2-3 बजे के बीच जब गांव में तेज बारिश हो रही थी. उसी दौरान सनकी प्रेमी घर…
Author: डेस्क एडिटर
हजारीबाग…हजारीबाग में एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास स्थित सिद्धू कान्हू की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना के बाद आदिवासी समाज और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और सिद्धू कान्हू चौक पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाता, तब तक जाम जारी रहेगा। घटना को लेकर राजनीतिक दलों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के त्रिपुरा, अगरतला विधायक दल के नेता सुदीप राय बर्मन ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमा खंडित करना उनके योगदानों…
रांची…मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण सह मेधा सम्मान समारोह में राज्य के नए स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों, सहायक आचार्यों और प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इसी मौके पर उन्होंने विभिन्न बोर्ड—जैक, सीबीएसई, आईसीएसई और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस—की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा संचालित आकांक्षा कोचिंग के सफल विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर साल मेधावी छात्रों को सम्मानित करती है ताकि उनकी मेहनत और लगन को सराहा जा सके। उन्होंने छात्रों, उनके परिवारजनों और स्कूल प्रबंधन…
गिरिडीह। मात्र 50 रुपये के लिए खून की नदियाँ बह जाएंगी, किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। लेकिन गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मुण्डराडीह गाँव में ऐसा ही हुआ। दरअसल मृतक से उसके मित्र ने 200 रूपए कर्ज लिए थे और जिस दिन घटना घटी उस दिन उसे 150 वापस भी कर दिया गया था, लेकिन सिर्फ 50 रूपए बकाया के कारण यह घटना घट गई। क्या है मामला जानकारी के मुताबिक, 31 अगस्त की शाम बकाया 50 रुपये माँगने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि देखते-ही-देखते खून-खराबे में तब्दील हो…
झारखंड …झारखंड मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक समाप्त हो चुकी है। इस बैठक में कुल 67 प्रस्तावों को पारित किया गया है। ये प्रस्ताव हुए पारित केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले के अनुरूप झारखंड में जनगणना कराने का प्रस्ताव स्वीकृति। झारखंड राज्य सड़क सुरक्षा कोष के प्रारूप को मंजूरी मिली है। गिरिडीह में पदस्थापित स्त्री रोग विशेषज्ञ फरहाना को बर्खास्त किया गया। झारखंड राज्य ललित कला अकादमी के गठन की स्वीकृति। झारखंड राज्य राज्य साहित्य अकादमी के गठन की स्वीकृति। झारखंड राज्य संगीत नाटक अकादमी के गठन की…
सिमडेगा …सिमडेगा पुलिस ने ‘ऑपरेशन रेड हंट’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन दशक से अधिक समय से फरार 09 लाल वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी सिमडेगा एम. अर्शी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दशकों से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत ठेठईटांगर थाना कांड संख्या 22/1990 के दहेज प्रताड़ना मामले में 35 वर्षों से फरार शांति खड़ियाइन और विलो देवी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बानो थाना कांड संख्या 25/2009 के हत्या मामले में 16…
रांची…बिहार के दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने रांची में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के बाहर नारेबाज़ी की और जमकर हंगामा किया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।हंगामे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली। हालात बिगड़ते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल भी बुलाया गया।रांची पुलिस के डीएसपी…
गिरिडीह …गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां आदिवासी खटोरी पंचायत के जेवडा गांव में सड़क नहीं रहने की वजह से एक गर्भवती महिला को अस्पताल तक खटिया पर टांग कर कंधा के सहारे लाया गया। बताया गया कि नरेश सोरेन की 19 वर्षीय पत्नी सलगी मुर्मू गर्भवती थी और इस दौरान प्रसव पीड़ा से परेशान थी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जाने लगी। लेकिन एबुलेंस या मोटरसाइकिल के लिए गांव पहुंचने तक रास्ता नहीं होने की वजह से परिजनों और ग्रामीणों ने गर्भवती महिला को खटिया पर लेटा कर…
हजारीबाग…हजारीबाग के हुरहुरू आवास पर आज पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने प्रेस वार्ता कर अपनी ही सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल, जंगल और जमीन की बात तो करती है, लेकिन हकीकत में इनका लगातार विनाश हो रहा है। योगेंद्र साव ने हजारीबाग पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बड़कागांव की एक कंपनी के इशारे पर पुलिस उन्हें लगातार धमकी दे रही है कि झूठे मुकदमों में फंसा कर जेल भेज दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि हजारीबाग की पुलिस जनता के लिए नहीं, बल्कि बड़कागांव की कंपनी के लिए काम कर रही है।…
गुमला …गुमला पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के धनगांव से नौकरी के नाम पर ठगी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि गिरफ्तार महिला बिहार की रहने वाली है, जो अपने पति के साथ मिलकर फर्जी नियुक्ति पत्र का वितरण कर रही थी। महिला का पति दिल्ली में रहता है और दोनों मिलकर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे।एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी दंपती ने गुमला पुलिस में बहाली कराने का झांसा देकर कई लोगों से रुपये लिए और उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र…

